लाइव न्यूज़ :

हनुमान जयंती पर एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे ने आरती में लिया भाग, बाला साहब ठाकरे के गेट अप में आए नजर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 16, 2022 23:05 IST

राज ठाकरने ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया है।

Open in App

पुणे: महाराष्ट्र के पुण में हनुमान जयंती के अवसर पर खलकर चौक में मारुति नंदन मंदिर में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने हनुमान जी आरती की। बता दें कि राज ठाकरने ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए महाराष्ट्र सरकार को 3 मई तक का अल्टीमेटम दिया है। इन दिनों राज ठाकरे ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवाने के लिए आंदोलन छेड़ा है। उनका ये कार्यक्रम भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है।

इससे पहले पुणे में हनुमान मंदिर के बाहर राज ठाकरे का एक बड़ा बैनर लगाया गया था, जिसमें लिखा था ठाकरे आज शाम महाआरती में शामिल होंगे। इस दौरान राज ठाकरे, बाला साहब ठाकरे के लुक में नजर आए। उन्होंने अपने शरीर पर भगवा रंग की कपड़ा लपेटा हुआ था। जैसे बाला साहब ठाकरे लपेटा करते थे। 

वहीं मुंबई में भी शिवसेना की ओर से भी महाआरती की गई। मुंबई में राज्य सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे ने महाआरती की। कहा जा रहा है कि उनका यह कदम राज ठाकरे के हनुमान चालीसा के पाठ के जवाब में उठाया गया है।

उधर, एनसीपी की पुणे इकाई ने करवे नगर स्थित एक मंदिर में एक सर्वधर्म हनुमान जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जहां उप मुख्यमंत्री अजित पवार और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भगवान हनुमान की आरती की।

इसके साथ मंदिर परिसर में एक इफ्तार दावत का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर पवार ने कहा, ''भारत एक ऐसा देश है जहां विविधता में एकता देखी जा सकती है और यहां सभी धर्मों, क्षेत्रों और जातियों के लोग एक साथ रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों को बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं। किसी अन्य धर्म से नफरत करना भारत की संस्कृति नहीं है।'' 

टॅग्स :राज ठाकरेHanuman Chalisaहनुमान जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज