लाइव न्यूज़ :

'पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में नहीं होने देंगे रिलीज', एमएनएस नेता ने दी चेतावनी

By विनीत कुमार | Updated: December 9, 2022 17:51 IST

एमएनएस ने चेतावनी दी है कि वह भारत में पाकिस्तान की बहुचर्चित फिल्म 'द लीजेंडे ऑफ मौला जट्ट' को रिलीज नहीं होने देगी। यह पाकिस्तान में अब तक की सबसे बड़ी बजट की फिल्म है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता अमेया खोपकर ने पाकिस्तानी फिल्म पर दी चेतावनी।अमेया खोपकर ने कहा कि एमएनएस 'द लीजेंडे ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज नहीं होने देगी।'द लीजेंडे ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तान की अब तक की सबसे बड़ी बजट वाली फिल्म है।

नई दिल्ली: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के नेता अमेया खोपकर ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि उनकी पार्टी पाकिस्तान अभिनेता फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंडे ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज नहीं होने देगी।

मनसे नेता ने ट्वीट किया, 'पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की पाकिस्तानी फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' को भारत में रिलीज करने की योजना है। यह सबसे अधिक ज्यादा गुस्सा दिलाने वाली बात है कि एक भारतीय कंपनी इस योजना के लिए काम कर रही है। राज साहब के आदेश के अनुसार हम इस फिल्म को भारत में कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे।'

खोपकर खुद एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। उन्होंने फवाद खान के फैंस को धोखेबाज बताते हुए कि ऐसे लोगों को पाकिस्तान जाकर फिल्म देखना चाहिए।

बता दें कि 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' पाकिस्तानी फिल्म इतिहास की सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म है। इसमें फवाद खान और माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म पाकिस्तानी क्लासिक फिल्म 'मौला जट्ट' की रीमेक है। फिल्म की मुख्य कहानी क्रूर गैंग लीडर नूरी नट और स्थानीय हीरो मौला जट्ट के बीच प्रतिद्वंद्विता को लेकर है। नूरी नट का किरदार हमजा अली अब्बासी ने निभाया है। 

फिल्म की कहानी को लशारी द्वारा मौजूदा दौर के वैश्विक दर्शकों के लिए फिर से लिखा गया। लाशारी की पहली फिल्म 'वार' (2013) ने पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। 

लशारी फिल्म्स और अम्मारा हिकमत का इनसाइक्लोपिडिया ने 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' का निर्माण किया है। फिल्म का वितरण पाकिस्तान में प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर और वितरण रणनीतिकार नदीम मांडवीवल्ला अपनी कंपनी मांडवीवाला एंटरटेनमेंट के माध्यम से करेंगे।

टॅग्स :पाकिस्तानमहाराष्ट्र नवनिर्माण सेना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्वरेड कार्पेट पर गिरे पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार, टूटा कंधा?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी