लाइव न्यूज़ :

लाउडस्पीकर विवाद पर राज ठाकरे ने की योगी सरकार की तारीफ, महाराष्ट्र सरकार पर कसा तंज

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 28, 2022 12:35 IST

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने उत्तर प्रदेश में धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर योगी सरकार को बधाई दी है। ठाकरे ने इस संदर्भ में गुरुवार को ट्वीट भी किया। 

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट करते हुए राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा।राज ठाकरे ने कहा कि हमारे पास 'भोगी' (सुखवादी) हैं।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में सरकार के निर्देश पर धार्मिक स्थलों से अब तक ‘अवैध’ रूप से लगाए गए 6,031 लाउडस्पीकर हटाए जा चुके हैं, जबकि अनेक स्थानों पर वैध ध्वनि विस्तारक यंत्रों की आवाज धीमी की गई है। इस बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने यूपी में लाउडस्पीकर हटाए जाने को लेकर योगी सरकार को बधाई दी है। ठाकरे ने इस संदर्भ में गुरुवार को ट्वीट भी किया। 

ट्वीट करते हुए उन्होंने दो तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें लिखे हुए संदेश मराठी और अंग्रेजी में हैं। इस ट्वीट के साथ उन्होंने महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार पर निशाना साधा। मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपने ट्वीट में लिखा, "धार्मिक स्थलों, विशेषकर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए मैं योगी सरकार को तहे दिल से बधाई देता हूं और आभारी हूं। दुर्भाग्य से महाराष्ट्र में हमारे पास कोई 'योगी' नहीं है; हमारे पास 'भोगी' (सुखवादी) हैं।" मालूम हो कि शिवसेना के शासन में लाउडस्पीकर और उससे जुड़े हनुमान चालीसा के पाठ ने उद्धव सरकार की नाक में खासा दम कर रखा है। 

मुख्यमंत्री के चचेरे भाई राज ठाकरे ने अपने भाई की सरकार को ऐलानिया चेतावनी दी है कि अगर 3 मई तक सूबे के सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरे को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सभी मस्जिदों के सामने लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। राज ने इस मामले में चेतावनी देते हुए कहा था कि मुसलमानों को यह समझना चाहिए कि हमारे देश में धर्म कानून से ऊपर नहीं है अगर उनके लाउडस्पीकर से किसी को परेशानी होती है तो उन्हें खुद ही इसे उतार देना चाहिए।

टॅग्स :राज ठाकरेउद्धव ठाकरेशिव सेनायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह