लाइव न्यूज़ :

गुजरात: हिरासत में जिग्नेश मेवानी, दलित कार्यकर्ता की मौत पर कर रहे थे विरोध प्रदर्शन

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 18, 2018 19:05 IST

दलित कार्यकर्ता भानुभाई वणकर ने गुरुवार को पाटन कलेक्टर कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी।

Open in App

अहमदाबाद, 18 फरवरी:  गुजरात वडगाम से विधायक और दलित नेता जिग्नेश मेवानी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मेवीनी दलित कार्यकर्ता भानुभाई वणकर की मौत के बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए रविवार 18 फरवरी अहमदाबाद बंद करने का आह्वान किया था। जिग्नेश के आह्वान पर भारी संख्या में दलित कार्यकर्ता सारंगपुर में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास एकत्र हुए। इस विरोध प्रर्दशन को रोकने के लिए पुलिस मौके पर ही मेवानी और उनके साथियों को हिरासत में लिया गया है।

जिग्नेश मेवानी ने लगाया पुलिस पर आरोप

जिग्नेश ने ट्वीट करके बताया है, जिग्नेश मेवानी और उनके साथियों को कार से निकाल के, कार की चाबी तोड़के गलत तरीके से अज्ञात लोगों को कोई अज्ञात जगह पर ले गए है।शुक्रवार को उपचार के दौरान वणकर की मौत हो गई थी। उसके बाद दलित समाज में गुस्सा भरा हुआ है। वणकर के परिवार वालों का कहना था कि जब तक उनकी मांगो को नहीं माना जाएगा तब तक वह शव नहीं ले जाएंगे। इस मांग के समर्थन में बड़ी संख्या में परिवार के साथ दलित कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उसके बाद उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि भूमि परिवार के सदस्य के नाम पर कर दी जाएगी। 

परिवार के किसी एक सदस्य को सरकार देगी नौकरी

उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि हम हाईकोर्ट में इस मामले की जांच कराने की अपिल करेंगे और हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।

उन्होंने वणकर के परिवार को (अत्याचारों की रोकथाम) कानून के तहत आठ लाख रुपए दिए जाने का ऐलान किया है। यह भी भरोसा दिलाया गया है कि परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

क्या है पुरा मामला

दलित  कार्यकर्ता भानुभाई वणकर ने गुरुवार को पाटन कलेक्टर कार्यालय के बाहर खुद को आग लगा ली थी और अगले दिन अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा था कि भानुभाई वणकर वह एक भूमिहीन दलित खेतिहर मजदूर हेमाबेन वणकर के लिए आवाज उठा रहा था। हेमाबेन का कहना था कि कुछ अधिकारियों ने साल 2013 में उससे 22,236 रुपए तो लिए लेकिन उसे जमीन नहीं दिया। 

टॅग्स :जिग्नेश मेवानीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर