लाइव न्यूज़ :

देवगौड़ा ने MLA कुमारस्वामी को जदएस प्रमुख, निखिल को युवा शाखा के अध्यक्ष नियुक्त किया

By भाषा | Updated: July 4, 2019 17:57 IST

देवगौड़ा ने कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में तुमकुर सीट से मेरी हार के बाद पूर्व अध्यक्ष ए. एच. विश्वनाथ ने इस्तीफा दे दिया था। मैंने पांच बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री रहे एच. के. कुमारस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष के लिये नामित किया है।’’

Open in App
ठळक मुद्देएच. विश्वनाथ ने ‘‘नैतिक’’ जिम्मेदारी लेते हुए एक महीना पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेटे निखिल युवा शाखा अध्यक्ष बनाये गये हैं जो मधु बंगारप्पा की जगह लेंगे।

जदएस प्रमुख एच डी देवगौड़ा ने बृहस्पतिवार को विधायक एच. के. कुमारस्वामी को पार्टी की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिये एच. विश्वनाथ ने ‘‘नैतिक’’ जिम्मेदारी लेते हुए एक महीना पहले अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री एस. बंगारप्पा के पुत्र मधु बंगारप्पा को जदएस का कार्यकारी अध्यक्ष नामित किया गया है और पार्टी संस्थापक के पौत्र निखिल कुमारस्वामी को युवा शाखा का प्रमुख बनाया गया है। जदएस और उसकी सहयोगी पार्टी के गठबंधन ने राज्य में कुल 28 लोकसभा सीटों में से सिर्फ एक सीट पर जीत दर्ज की थी, जिसके बाद एच. विश्वनाथ ने चार जून को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

देवगौड़ा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में तुमकुर सीट से मेरी हार के बाद पूर्व अध्यक्ष ए. एच. विश्वनाथ ने इस्तीफा दे दिया था। मैंने पांच बार विधायक रहे और पूर्व मंत्री रहे एच. के. कुमारस्वामी को प्रदेश अध्यक्ष के लिये नामित किया है।’’

उन्होंने मधु बंगारप्पा को एक समर्पित कार्यकर्ता बताया और कहा कि इसी कारण पार्टी ने उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। बंगारप्पा शिमोगा से लोकसभा चुनाव हार गये थे। मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के बेटे निखिल युवा शाखा अध्यक्ष बनाये गये हैं जो मधु बंगारप्पा की जगह लेंगे।

निखिल की नियुक्ति पर देवगौड़ा ने कहा कि पार्टी ने पहले गुरुमथकल से विधायक नागनागौड़ा कंडाकुर के पुत्र शरणागौड़ा कंडाकुर को जदएस की युवा शाखा का अध्यक्ष नियुक्त करने का फैसला किया था लेकिन उन्होंने यह पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया और जोर दिया कि मुख्यमंत्री के पुत्र को यह जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

पार्टी नेताओं ने निखिल को मैसुरू पेटा (मैसूर पगड़ी) और शॉल देकर सम्मानित किया। निखिल भी निर्दलीय उम्मीदवार सुमालता अंबरीश के हाथों मांड्या लोकसभा सीट से चुनाव हार गये। उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था।

अपनी नयी जिम्मेदारी पर निखिल ने कहा कि उन्होंने हमेशा यही कहा है कि उन्हें जो भी पद दिया जायेगा, वह एक समर्पित कार्यकर्ता की तरह काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह फैसला पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के परामर्श से लिया गया। 

टॅग्स :कर्नाटकएचडी कुमारस्वामीएच डी देवगौड़ाजनता दल (सेकुलर)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज