लाइव न्यूज़ :

मिजोरम: CM जोरमथंगा ने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना लाने की घोषणा की, कहा- पत्रकारों की सहायता के लिए कई कदम उठा रहे

By विशाल कुमार | Updated: March 24, 2022 13:35 IST

जनमत को आकार देने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि मिजोरम की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने में उनकी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Open in App
ठळक मुद्देजोरमथंगा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पत्रकारों को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठा रही है।उन्होंने कहा कि सरकार को सही रास्ता दिखाने में पत्रकार अहम भूमिका निभाते हैं।

आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में पत्रकारों को बढ़ावा देने तथा उनकी सहायता करने के लिए कई कदम उठा रही है और जल्द ही श्रमजीवी पत्रकारों के लिए पेंशन योजना भी शुरू की जाएगी। 

जनमत को आकार देने में पत्रकारों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि मिजोरम की प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने और उसकी रक्षा करने में उनकी एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

‘मिजोरम जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन’ (एमजेए) की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जोरमथंगा ने कहा, ‘‘ हमारी सरकार, पत्रकारों के कल्याण को प्राथमिकता देती है और जल्द ही उन्हें लाभान्वित करने के लिए एक पेंशन योजना शुरू करेगी। इस पर काम किया जा रहा है।’’ 

बागी नेता से राजनेता बने जोरमथंगा ने यह भी कहा कि सरकार को सही रास्ता दिखाने में पत्रकार अहम भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने पत्रकारों से लोगों को शिक्षित करने के लिए केवल प्रामाणिक समाचार प्रकाशित करने और रचनात्मक पत्रकारिता पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया क्योंकि मास मीडिया का दुरुपयोग पड़ोस, गांवों और देशों में नफरत को जन्म दे सकता है।

एमजेए की स्थापना 23 मार्च 1972 को मिजोरम के पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला ने की थी जो कि संस्थापक अध्यक्ष थे जबकि हमार अर्सी के संपादक सी छुनबुरा उपाध्यक्ष बने थे।

वर्तमान में, राज्य में पत्रकारों के इस एकमात्र संगठन में एमजेए के तहत अब 193 सदस्य हैं। राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति ने भी 193 सदस्यीय एमजेए को 50 साल पूरे करने पर बधाई दी।

टॅग्स :Mizoram Governmentjournalist
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

भारतबिहार में पत्रकारों को पेंशन देने का मामला उठा विधानसभा में, सरकार ने कहा-पत्रकार पेंशन योजना का लाभ 20 वर्ष की सेवा अवधि वाले पत्रकारों को ही मिलेगा

भारतलाई स्वायत्त जिला परिषदः एलएडीसी में 29 सदस्य और 15 वोट से जीते एमएनएफ नेता लालसावमजुआला, विपक्ष में पड़े 9 वोट

विश्वईमानदार पत्रकारिता की मिसाल थे मार्क टली

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?