लाइव न्यूज़ :

लापता युवती का शव बोरवेल से बरामद, दो लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:16 IST

Open in App

हमीरपुर (उत्तर प्रदेश), 25 मार्च हमीरपुर जिले के कुरारा थाना क्षेत्र के करियापुर गांव की 22 वर्षीय एक युवती का शव बृहस्पतिवार को पुलिस ने गहरे बोरवेल से बरामद किया। युवती पिछले महीने से लापता थी।

इस सिलसिले में पुलिस ने युवती के चचेरे भाई और ताऊ को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि कुरारा थाना क्षेत्र के करियापुर गांव की नेहा यादव (22) 16 फरवरी शाम अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गयी थी। युवती के परिवार वालों ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ 19 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था, लेकिन युवक से पूछताछ के बाद शक युवती के परिजन पर हुआ।

उन्होंने बताया कि युवती के चचेरे भाई और उसके ताऊ से पूछताछ के दौरान दोनों ने युवती की हत्या करके उसका शव गहरे बोरवेल में छिपाने की बात स्वीकार किया, जिनकी निशानदेही पर आज दमकल कर्मियों की मदद से शव बरामद किया गया।

एसपी ने बताया कि मामले में युवती एक ताऊ फरार भी है, उसकी तलाश की जा रही है।

सिंह ने बताया कि युवती और उसकी मां अकेले एक घर में रहती थीं। घटना के समय में युवती की मां अपने मायके गयी थी, तभी उसके चचेरे भाई और दो ताऊ ने मिलकर उसकी हत्या कर शव बोरवेल में छिपा दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रथमदृष्टया यह मामला 'झूठी शान के लिए हत्या' का प्रतीत होता है, मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो