लाइव न्यूज़ :

अल्पसंख्यक आयोग के प्रमुख ने हालिया हिंसाओं को सांप्रदायिक मानने से इनकार किया, आपराधिक तत्वों को ठहराया जिम्मेदार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 5, 2022 07:24 IST

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने आगे कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल को दोष नहीं दूंगा। लेकिन, इन झड़पों के लिए, मैं निश्चित रूप से कुछ तत्वों, कुछ लोगों को दोष दूंगा। वे किसी छिपे हुए मकसद से शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालपुरा ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और यहां सभी अल्पसंख्यक प्रगति कर रहे हैं।लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग ने हाल में हुई हिंसा की सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है।लालपुरा ने आगे कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल को दोष नहीं दूंगा।

नई दिल्ली: विभिन्न राज्यों में दो समुदायों के बीच हालिया हिंसक झड़पों पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (एनसीएम) के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा ने कहा कि देश में हाल ही में हुआ कोई भी संघर्ष सांप्रदायिक नहीं था बल्कि आपराधिक तत्वों से जुड़ी छिटपुट घटनाएं थीं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, लालपुरा ने कहा कि भारत एक बड़ा देश है और यहां सभी अल्पसंख्यक प्रगति कर रहे हैं, न केवल आर्थिक रूप से बल्कि अल्पसंख्यकों की जनसंख्या भी बढ़ रही है। हाल की कोई भी झड़प सांप्रदायिक नहीं रही, चाहे वह पटियाला हो या पटियाला, जहांगीरपुर या जोधपुर भी।

लालपुरा ने कहा कि अल्पसंख्यक आयोग ने हाल में हुई हिंसा की सभी घटनाओं का संज्ञान लिया है और पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड, गुजरात और बिहार सहित राज्य सरकारों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

लालपुरा ने आगे कहा कि मैं किसी भी राजनीतिक दल को दोष नहीं दूंगा। लेकिन, इन झड़पों के लिए, मैं निश्चित रूप से कुछ तत्वों, कुछ लोगों को दोष दूंगा। वे किसी छिपे हुए मकसद से शांति भंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पहचान की जानी चाहिए, उनकी साजिशों का खुलासा किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

पटियाला हिंसा:

हाल ही में पंजाब के पटियाला जिले में दो समूहों के बीच हिंसक झड़पों पर एनसीएम अध्यक्ष ने कहा कि पटियाला की घटना पंजाब सरकार की अपराध को रोकने में एक स्पष्ट विफलता थी जो कानून व्यवस्था बनाए रखने का सबसे महत्वपूर्ण पहलू है। कुछ कमी राज्य सरकार की ओर से थी।

जोधपुर हिंसा:

राजस्थान के जोधपुर में हाल ही में हुई सांप्रदायिक झड़प पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को इस घटना की जांच सुनिश्चित करने को कहा है ताकि शांति भंग करने की साजिश का पता चले और इसमें शामिल लोगों को न्याय के कठघरे में लाया जा सके। उन्होंने कहा, ''अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता।''

जहांगीरपुरी हिंसा:

लालपुरा ने कहा कि उन्होंने आयोग के अन्य सदस्यों के साथ हाल ही में दिल्ली में हिंसा प्रभावित जहांगीरपुरी इलाके का दौरा किया था। उन्होंने कहा, ''हमने संबंधित पक्ष से मुलाकात की। वे वहां बहुत खुशी से रह रहे हैं। मुसलमान कहते हैं कि वे हिंदुओं के कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं जबकि हिंदू कहते हैं कि वे मुसलमानों के ईद और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।'' 

उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी में हुई हिंसा की घटना में “कुछ बदमाश” शामिल थे और मांग की कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। हमने दिल्ली पुलिस आयुक्त से (जहांगीरपुरी हिंसा पर) रिपोर्ट मांगी है।

मध्य प्रदेश में मॉब लिंचिंग:

मध्य प्रदेश में गोहत्या के आरोप में दो लोगों की पीट-पीट कर हत्या करने की मीडिया में आई खबरों पर संज्ञान लेते हुए एनसीएम प्रमुख ने कहा कि आयोग ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर घटना की रिपोर्ट तलब की है।

लाउडस्पीकर विवाद:

मस्जिदों और अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे विवाद के जवाब में एनसीएम प्रमुख ने कहा कि ध्वनि नियंत्रण से संबंधित कानून लागू किया जाना चाहिए।

दिल्ली अतिक्रमण विरोधी अभियान:

एनसीएम प्रमुख ने राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा शासित नगर निकायों द्वारा चलाए गए अतिक्रमण विरोधी अभियान का भी समर्थन करते हुए कहा कि यह नई चीजों को बनाने, चीजों को सुधारने और अवैध अतिक्रमणों को हटाने की प्रक्रिया है, किसी को दंडित करने की नहीं।

टॅग्स :सांप्रदायिक तनावभारतदिल्लीJodhpurखरगोनkhargone-ac
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो