लाइव न्यूज़ :

रेप पीड़िता किशोरी ने बच्चे को दिया जन्म, कौन करेगा परवरिश, जवाब तलाश रही पुलिस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2020 17:43 IST

दुष्कर्म के बाद किशोरी ने किसी को नहीं बताया कि वह गर्भवती है। बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी परवरिश को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशादीशुदा युवक किशोरी से एक साल तक करता रहा रेपकिशोरी के प्रेगनेंट होने पर आरोपी युवक देने लगा जान से मार देने की धमकीमामला प्रकाश में आने के बाद गुजरात पुलिस बच्चे की परवरिश के लिए खोज रही सहारा

गुजरात के सूरत में मानवता को तार-तार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक किशोरी से शादीशुदा युवक एक साल तक रेप करता रहा। आरोपी किशोरी को हमेशा जान से मारने की धमकी देता रहता था। आरोपी ने पीड़िता के दिल-दिमाग में इतनी दहशत भर दी थी कि उसने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में भी किसी को नहीं बताया। पीड़िता ने जब एक प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म दिया तो उसके घरवाले हैरान रह गए। पीड़िता के घरवालों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। जब किशोरी के बच्चे की परवरिश की बात आई तो सबने हाथ खड़े कर दिए। पुलिस बच्ची की परवरिश के लिए जरिया तलाश रही है।

बीते शनिवार को सूरत की वलसाड पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को नहीं समझा और शिकायत मिलने के दो माह बाद आरोपी के किलाफ मामला दर्ज किया। लापरवाही का आरोप लगने पर पुलिस ने अपनी सफाई में कहा है कि पीड़ित परिवार उनके पास देरी से आया।

केस से संबंधित पुलिस अफसर ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने जब आरोपी युवक के परिवार से बच्चे की जिम्मेदारी लेने के लिए कहा तो उनलोगों ने मना कर दिया। पहले से शादीशुदा आरोपी ने लड़की से कोई भी संबंध न रखने की बात कही। मामले में समझौते की कोई गुंजाइश नहीं बची तो पीड़ित परिवार शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा।

नवजात बच्चा अभी अपनी रेप पीड़िता मां के साथ है। पुलिस बच्चे को लेकर अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। पुलिस अधिकारी ने बताया  कि मामले को जिला बाल कल्याण समिति के संज्ञान में लाया जाएगा।

टॅग्स :रेपगुजरातप्रेगनेंसी टिप्स इन हिंदीसूरत रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण