लाइव न्यूज़ :

CVC के नेतृत्व में रेल मंत्रालय मना रहा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ के द्वारा दिलाई गऊ सत्यनिष्ठा शपथ

By एस पी सिन्हा | Updated: October 27, 2025 18:43 IST

Railways: इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। 

Open in App

रेल मंत्रालय, केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रव्यापी सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अनुरूप, रेलवे बोर्ड में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 मना रहा है। इस सप्ताह का उद्देश्य लोक प्रशासन में ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देना है। इस कार्यक्रम की शुरुआत रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीआरबी) सतीश कुमार द्वारा रेलवे बोर्ड के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर हुई। 

शपथ समारोह में मंत्रालय के विभिन्न निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और पदाधिकारियों ने प्रत्यक्ष और वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने सभी अधिकारियों से पारदर्शिता को मजबूत करने और कदाचार की गुंजाइश को कम करके ईमानदारी, दक्षता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया रेलवे बोर्ड का सतर्कता निदेशालय सार्वजनिक सेवा में निवारक सतर्कता और नैतिकता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार, कार्यशालाएं, पोस्टर अभियान और इंटरैक्टिव सत्रों सहित सप्ताह भर की गतिविधियों की योजना बना रहा है। यह समारोह 27 अक्टूबर 2025 से 2 नवंबर 2025 तक चलेगा। केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा अधिसूचित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का विषय है, "सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी।" यह विषय नैतिक आचरण, शासन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त संगठन के निर्माण हेतु सामूहिक ज़िम्मेदारी के महत्व पर ज़ोर देता है। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं सीईओ ने अपने संबोधन में सुशासन को बढ़ावा देने में सतर्कता की महत्वपूर्ण भूमिका पर ज़ोर दिया और सभी अधिकारियों से ईमानदारी, दक्षता और जनसेवा के मूल्यों को बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने पारदर्शिता को मज़बूत करने और कदाचार की गुंजाइश कम करने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा किए गए विभिन्न डिजिटल और प्रणालीगत सुधारों पर भी प्रकाश डाला। रेलवे बोर्ड के सतर्कता निदेशालय ने पूरे सप्ताह के दौरान कई गतिविधियों की योजना बनाई है, जिनमें सेमिनार, कार्यशालाएं, पोस्टर अभियान और इंटरैक्टिव सत्र शामिल हैं, जिनका उद्देश्य सार्वजनिक सेवा में निवारक सतर्कता और नैतिकता के बारे में जागरूकता फैलाना है।

टॅग्स :Railway Ministryभारतीय रेलindian railways
Open in App

संबंधित खबरें

भारततत्काल टिकट बुकिंग के लिए अब OTP जरूरी, 6 दिसंबर से 13 ट्रेनों के लिए नियम होगा लागू

क्रिकेटरेलवे ने वर्ल्ड कप विजेता रेणुका सिंह ठाकुर, प्रतीक रावल और स्नेह राणा को ऑफिसर रैंक पर किया प्रमोट

भारतIndian Railways: यात्रियों के लिए खुशखबरी! जनवरी 2026 से स्लीपर क्लास में मिलेगा सैनिटाइज्ड बेडरोल, पैसेंजर को देने होंगे इतने रुपये

ज़रा हटकेरेल में यात्रियों को पिलाया जा रहा गंदा पानी!, नल से भरकर बेची जा रही बोतलें, देखें वीडियो

भारतनमो भारत ट्रेन में बर्थ डे से लेकर प्री–वेडिंग तक मनाएं, जानें बुकिंग दरें ₹5,000 प्रति घंटा से...

भारत अधिक खबरें

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतछत्तीसगढ़: हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती