लाइव न्यूज़ :

Israel-Hamas war: विदेश मंत्रालय ने इजराइल में भारतीयों की मदद के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया, जारी किए हेल्पलाइन नंबर

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: October 11, 2023 17:47 IST

एक वीडियो संदेश में, इज़राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने लोगों को शांत रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने और परेशानी की स्थिति में दूतावास के आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी।

Open in App
ठळक मुद्देइजराइल में भारतीय दूतावास ने भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी कीदूतावास के साथ खुद को पंजीकृत करने का आग्रह किया गया दूतावास 24 घंटे की हेल्पलाइन के माध्यम से मदद भी करेगा

Israel-Palestine conflict: इजराइल में भारतीय दूतावास ने बुधवार को भारतीय लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें मौजूदा समय में इजराइल में रहने वाले भारतीय नागरिकों से भारत और  इज़राइल के दूतावास के साथ खुद को पंजीकृत करने का आग्रह किया गया है। 

एक वीडियो संदेश में, इज़राइल में भारतीय राजदूत संजीव सिंगला ने लोगों को शांत रहने और स्थानीय अधिकारियों द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने और परेशानी की स्थिति में दूतावास के आपातकालीन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी।

बुधवार को जारी बयान के अनुसार, "दूतावास के साथ पंजीकरण किसी भी आपातकालीन स्थिति में या ऐसी आवश्यकता उत्पन्न होने पर उठाए जाने वाले कदमों की सुविधा प्रदान करेगा। यह ईमेल नेटवर्क के माध्यम से विभिन्न घटनाओं के बारे में जानकारी उपलब्धता की सुविधा भी प्रदान करेगा।"

इसमें कहा गया है, "दूतावास 24 घंटे की हेल्पलाइन के माध्यम से इज़राइल में हमारे साथी नागरिकों की मदद के लिए लगातार काम कर रहा है। कृपया शांत और सतर्क रहें और सुरक्षा सलाह का पालन करें।"

बता दें कि हमास के हमले के जवाब में इजराइल ने युद्ध की घोषणा कर दी है और पूरे इलाके में भयंकर तनाव है। इजराइल गाजा में हमले कर रहा है। इजराइली युद्धक विमान गाजा पर लगातार बमबारी कर रहे हैं। इजराइली सेना ने मंगलवार को कहा कि सीरिया से भी गोले दागे गए जिसका सेना ने जवाब दिया। इसके अलावा लेबनान में हिजबुल्ला ने भी इजराइल पर रॉकेट दागे हैं। 

 इजराइल ने गाजा में भोजन, ईंधन और दवाओं की आपूर्ति पर रोक लगा दी है और सीमा के पास हवाई हमले के बाद मिस्र से एकमात्र पहुंच मंगलवार को बंद हो गई। युद्ध में दोनों ओर के कम से कम 1,900 लोगों की मौत हो गई है। मृतक संख्या और बढ़ने की आशंका है। हमास का कहना है कि सप्ताहांत का हमला इजराइली कब्जे वाले हिस्से में रह रहे फलस्तीनियों के लिए बिगड़ती स्थितियों का प्रतिशोध था। 

टॅग्स :इजराइलHamasभारतArindam BagchiExternal Affairs Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर