लाइव न्यूज़ :

वीडियो: नाम बुलाने के बावजूद भी स्टेज पर नहीं बोल पाए भाजपा नेता, भाषण से पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश अध्यक्ष को बोलने से रोका

By आजाद खान | Updated: March 11, 2023 12:56 IST

बताया जा रहा है कि यह घटना कथित तौर शिवपुरी में देखी गई है जहां माधव नेशनल पार्क में बाघों की शिफ्टिंग की गई है। इस दौरान वहां भाजपा के कई बड़े नेता भी मौजूद थे।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री सिंधिया को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को स्टेज पर बोलने से रोकते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अपनी सीट पर जाकर बैठ जाते है।

भोपाल: सोशल मीडिया पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जारी इस वीडियो में मंत्री सिंधिया को कथित तौर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष को भाषण देने से रोकते हुए देखा गया है। आपको बता दें कि जब यह घटना घटी है तब स्टेज पर भाजपा के तमाम बड़े नेता वहां मौजूद थे जैसे सीएम शिवराज सिंह चौहान और आदि वहां शामिल थे। 

हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बोलने से रोकने को लेकर कुछ भी तर्क दिया जा रहा हो, लेकिन इनका यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है। इससे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक और वीडियो सामने आया था जिसमें मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर द्वारा उनका पैर छुते हुए देखा गया है।  

क्या दिखा है वीडियो में 

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि जैसे ही अनाउंसर द्वारा स्टेज पर आकर भाषण देने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा (Vishnudutt Sharma)को बुलाया जाता है, मंत्री सिंधिया कथित तौर पर उन्हें रोकने के लिए उठ जाते है। 

इस बीच प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा स्टेज तक आ जाते है और वह अपनी भाषण शुरू करने वाले ही होते है कि इतने में मंत्री सिंधियां वहां आ जाते है और प्रदेश अध्यक्ष के कान में कुछ कहते है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष को वहां से चले जाते है और अपनी सीट पर जाकर बैठ जाते है। बताया जा रहा है कि इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपना भाषण शुरू करते है और प्रोग्राम को आगे बढ़ाते है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, यह घटना शुक्रवार को शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में बाघों की शिफ्टिंग के दौरान घटी है। आपको बता दें कि इस शिफ्टिंग को लेकर एक समारोह का आयोजन किया गया था। ऐसे में इस समारोह भाजपा के तमाम बड़े नेता जैसे सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, वन मंत्री विजय शाह, सांसद केपी यादव और प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया मौजूद थे। 

इस दौरान जब अनाउंसर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लिया और उन्हें स्टे पर बुलाया तो मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खड़े हो गए और उनके कान में कुछ कहकर खुद भाषण देने लगे। हालांकि मीडिया रिपोर्ट की अगर मानेंगे तो मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को बोलने नहीं देने को लेकर तर्क यह दिया जा रहा है कि यह पार्टी प्रोटोकॉल के अनुसार सही नहीं था।  

टॅग्स :Jyotiraditya Scindiaवायरल वीडियोBJPViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी