लाइव न्यूज़ :

डीजीसीए अधिकारी की इस बड़ी चूक से पाकिस्तान में एफ-16 से घिरा था स्पाइसजेट यात्री विमान, यहां जानें वजह

By स्वाति सिंह | Updated: October 19, 2019 11:38 IST

बीते हफ्ते यह विमान दिल्ली से उड़ान भरकर काबुल जा रहा था। बता दें कि मिलिट्री ट्रांसपोंडर कोड कमर्शल कोड से अलग होता। डीजीसीए के अधिकारी को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देस्पाइसजेट के विमान को एन 32 कोड दिया गया था, इसका इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय वायु सेना करती है।यह घटना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के ही एक अधिकारी की चूक की वजह से हुई है।

स्पाइसजेट के विमान को पाकिस्तानी एफ- 16 फाइटर जेट्स से घेरे जाने के मामले में नई खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के ही एक अधिकारी की चूक की वजह से हुई है। दरअसल, डीजीसीए के अधिकारी ने इस विमान को कमर्शल एयरलाइनर की जगह मिलिट्री का 'ट्रांसपोंडर कोड' दे दिया था। जिसकी वजह से स्पाइसजेट के इस यात्री विमान को  भयावह स्थिति का सामना करना पड़ा था।

बता दें कि बीते हफ्ते यह विमान दिल्ली से उड़ान भरकर काबुल जा रहा था। बता दें कि मिलिट्री ट्रांसपोंडर कोड कमर्शल कोड से अलग होता। मिलिट्री कोड वाले रेडार की पकड़ में आ जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक वरिष्ट अधिकारी ने बताया कि डीजीसीए के अधिकारी को इस लापरवाही के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्पाइसजेट के विमान को एन 32 कोड दिया गया था, इसका इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय वायु सेना करती है। डीजीसीए अधिकारी की यह चूक बेहद गंभीर थी। इसकी वजह से पाकिस्तानी एफ- 16 ने बिना नुकसान पहुंचाए स्पाइसजेट एयरक्राफ्ट को अपनी सीमा से बाहर किया। इसके लिए भारतीय अधिकारियों ने व्यक्तिगत तौर पर पाकिस्तानी अधिकारियों को धन्यवाद भी कहा। 

टॅग्स :स्पाइसजेटपाकिस्तानइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल