लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर भारत में बीते पांच साल में उग्रवाद कम हुआ, लेकिन तस्करी बढ़ी: लेफ्टिनेंट जनरल नायर

By भाषा | Updated: August 27, 2021 19:03 IST

Open in App

असम राइफल्स के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल प्रदीप चंद्रन नायर ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत में बीते पांच साल में उग्रवाद कम हुआ है, लेकिन प्रतिबंधित वस्तुओं की तस्करी में वृद्धि देखी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल नायर ने कहा, ''पिछले साल, असम राइफल्स ने 876 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित वस्तुओं को जब्त किया था, जो 2019 की तुलना में 61 प्रतिशत अधिक है। 2019 में 544 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित सामग्री जब्त की गई थी।'' उन्होंने कहा, ''इस साल 31 जुलाई तक ही यह आंकड़ा 751 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। चौंकाने वाली बात यह है कि कोरोना वायरस महामारी के बावजूद प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी में वृद्धि हुई है।'' उन्होंने हाल ही में तमिलनाडु के वेलिंगटन में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज के अधिकारियों को संबोधित करते हुए सीमा प्रबंधन और मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम में उग्रवाद से निपटने में असम राइफल्स के सामने आने वाली चुनौतियों पर ध्यान दिलाया है। उन्होंने कहा कि असम राइफल्स इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है, जिनमें भारत-म्यांमा सीमा पर कठिन क्षेत्रीय स्थिति, पुलिस थानों का अभाव जैसी चुनौतियां शामिल हैं। इसके अलावा असम राइफल्स को पुलिस शक्तियों के अभाव की चुनौती का भी सामना करना पड़ता है। पुलिस शक्तियों के बिना असम राइफल्स के केवल सीमा रक्षक बल है। साथ ही उसे जातीय निष्ठा और खुली सीमा जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमणिपुर में असम राइफल्स के वाहन पर बंदूकधारियों ने घात लगाकर हमला किया, 2 जवान शहीद, 5 घायल

भारतParliament Monsoon Session: सीएपीएफ और असम राइफल्स में 1,09,868 पद रिक्त?, मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा- 72689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

भारतमणिपुर में सुरक्षाबलों की कार्रवाई बरकरार, पांच उग्रवादी गिरफ्तार; प्रतिबंधित संगठन के सदस्य

भारतमणिपुर में असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई, भारत-म्यांमार सीमा पर 10 उग्रवादियों को किया ढेर

भारतमणिपुर में घुसने की फिराक में है 900 से अधिक उग्रवादी, ड्रोन और मिसाइल हमले में माहिर, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई