लाइव न्यूज़ :

दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके, पंजाब-हरियाणा सहित उत्तर भारत के कई हिस्सों में हिली धरती

By विनीत कुमार | Updated: May 28, 2023 12:26 IST

दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों सहित पंजाब-हरियाणा में भूकंप के झटके रविवार सुबह महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में था।

Open in App

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल इस बारे में और विस्तृत जानकारी का इंतजार है। फिलहाल भूकंप से किसी नुकसान या किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक रहे और दिन में करीब 11 बजकर 23 मिनट पर आए। चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक रविवार सुबह अफगानिस्तान के फायजाबाद के पास 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। एजेंसी ने कहा कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फायजाबाद से 79 किलोमीटर दक्षिणपूर्व (एसई) में था। भूकंप सुबह 11 बजकर 19 मिनट पर सतह से 220 किलोमीटर की गहराई में आया।

टॅग्स :भूकंपदिल्ली समाचारदिल्ली-एनसीआर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतVIDEO: उत्तम नगर से गुरुग्राम तक बारिश-ओलावृष्टि, लोगों को गर्मी से राहत

भारतVivek Vihar Fire Tragedy: अपनों के शव तक नहीं पहचान पा रहे परिजन, विवेक विहार अग्निकांड में 9 जिंदगियां राख; कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

भारतDelhi: विवेक विहार में आग का तांडव, इमारत में झुलसे 9 लोग; 12 से ज्यादा का रेस्क्यू

क्राइम अलर्टDelhi Encounter: प्रेमबारी इलाके में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वॉन्टेड सूरज काना गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह