लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर एयर बेस पर तैनात किए गए मिग -29 लड़ाकू विमान, आधुनिक मिसाइलों और नाइट विजन से लैस है अपग्रेडेड वर्जन

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 16, 2023 13:55 IST

श्रीनगर में तैनात किए गए मिग-29 अपग्रेड किए गए हैं और मॉर्डन फीचर्स से लैस हैं। इनमें लंबी दूरी की एयर-टु-एयर मिसाइलें, नाइट विजन, एयर-टु-एयर रिफ्यूलिंग समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर एयर बेस पर मिग -29 लड़ाकू जेट विमान तैनात किए गएपहले इस बेस पर मिग-21 विमान तैनात थेश्रीनगर एयर बेस पाकिस्तान के बेहद नजदीक है

श्रीनगर: भारतीय वायुसेना ने एक बड़ा रणनीतिक कदम उठाते हुए श्रीनगर एयर बेस पर मिग -29 लड़ाकू जेट विमानों का एक स्क्वाड्रन तैनात किया है। श्रीनगर एयर बेस पाकिस्तान के बेहद नजदीक है और इसे  'उत्तर के रक्षक' के रूप में जाना जाता है। पहले इस बेस पर मिग-21 विमान तैनात थे। फरवरी 2019 में बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से ही इस बेस को उन्नत विमानों से लैस करने की योजना बनाई जा रही थी।

श्रीनगर एयर बेस को ट्राइडेंट्स स्क्वाड्रन कहते हैं। यहां तैनात र मिग-21 स्क्वाड्रन को उन्नत मिग-29 से बदल दिया है। बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के समय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान इसी बेस से मिग-21 लेकर उड़े थे। पाकिस्तान की तरफ से आने वाले किसी खतरे से निपटने के लिए श्रीनगर एयर बेस ही पहली सुरक्षा पक्ति है। बालाकोट में जैश के ट्रेनिंग कैंप पर सर्जिकल स्ट्राइक के बाद एयरबेस को हाई अलर्ट पर रखा गया था। अब मिग-29, पाकिस्तान द्वारा हवाई क्षेत्र के उल्लंघन के किसी भी प्रयास का जवाब देने वाला पहला विमान होगा।

श्रीनगर में तैनात किए गए मिग-29 अपग्रेड किए गए हैं और मॉर्डन फीचर्स से लैस हैं। इनमें लंबी दूरी की एयर-टु-एयर मिसाइलें, नाइट विजन, एयर-टु-एयर रिफ्यूलिंग समेत कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसके अलावा अपग्रेड किए गए मिग-29 को रात में नाइट विजन गॉगल्स की मदद से उड़ाया जा सकता है। ये आसमान में दूसरे एयरक्राफ्ट से फ्यूल ले सकता है, जिससे यह लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है।

बता दें कि वायुसेना के मिग 21 विमान बेहद पुराने हो चुके थे और इनके लगातार दुर्घटना्ग्रस्त होने के कारण भारतीय वायुसेना परेशान भी थी। 1960 के दशक की शुरुआत में वायुसेना में शामिल किए गए जाने के बाद अभी तक 400 मिग -21 विमान हादसे का शिकार हो चुके हैं। वायुसेना मिग 21 को अपने बेड़े से पूरी तरह हटाने पर विचार कर रही है। इसके लिए  रक्षा मंत्रालय ने पिछले साल फरवरी में 83 तेजस लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के साथ ₹48,000 करोड़ का सौदा किया है। मिग 21 के सभी स्क्वाड्रन को तेजस से बदला जाएगा। इसके अलावा वायुसेना 114 मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट खरीदने पर भी विचार कर रही है। 

टॅग्स :Srinagarपाकिस्तानPakistanAir Force
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज