लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के बीच गोवा में क्रिसमस पर आधी रात को हुई प्रार्थना, कैरोल गाकर मनाया जश्न

By भाषा | Updated: December 25, 2021 13:31 IST

Open in App

पणजी, 25 दिसंबर गोवा में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए आधी रात को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन करके, चर्च की घंटियां बजाकर और कैरोल (क्रिसमस पर गाया जाने वाला विशेष गीत) गाकर ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाया गया।

देश में कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के मद्देनजर ईसाई संगठनों ने लोगों को सभाओं के दौरान और गिरजाघरों में जाते समय मास्क पहनने समेत सभी मानक संचालन प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

जनसभाओं के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया और गिरजाघरों के बाहर स्क्रीन लगाई गईं। यह सुनिश्चित करने के लिए स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है कि सभी लोग मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करें।

गोवा के राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई ने लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि क्रिसमस ईश्वर के पुत्र ईसा मसीह के जन्म की घोषणा करता है, जो मानव जाति के कल्याण के लिए मानव रूप में धरती पर आए।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘क्रिसमस प्रेम, प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक है। यह त्योहार ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाता है और हमें एक-दूसरे के प्रति करुणा की याद दिलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल