लाइव न्यूज़ :

Metro Holi Timings 2025: मेट्रो में सफर करने वाले यात्रीगण ध्यान दें?, होली के दिन दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ में सेवाएं में बदलाव, जानें से पहले देख लें टाइमटेबल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 12, 2025 13:59 IST

Metro Holi Timings 2025: कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देMetro Holi Timings 2025: एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।Metro Holi Timings 2025: सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है।Metro Holi Timings 2025: उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी।

Metro Holi Timings 2025: होली के त्योहार को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी), कोलकाता मेट्रो और  लखनऊ मेट्रो नेघोषणा की कि होली 2025 (14 मार्च) के त्योहार के दिन मेट्रो का समय में बदलाव किया गया है। डीएमआरसी के अनुसार एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से चालू हो जाएंगी और उससे पहले सभी मेट्रो सेवाएं निलंबित रहेंगी। कोलकाता मेट्रो की सेवाओं में शुक्रवार को होली के मौके पर कटौती की जाएगी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

Metro Holi Timings 2025: कोलकाता मेट्रो की सेवा

मेट्रो की ओर से मंगलवार को जारी बयान में बताया गया कि 14 मार्च को अपराह्न ढाई बजे से दक्षिणेश्वर-न्यू गरिया खंड या उत्तर-दक्षिण गलियारे पर कुल 60 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस गलियारे पर कुल 262 सेवाओं का संचालन किया जाता है। होली के दिन सुबह के समय राज्य में सार्वजनिक परिवहन आमतौर पर बंद रहता है।

पूर्व-पश्चिम गलियारे के एस्प्लेनेड-हावड़ा मैदान खंड पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे से 42 सेवाएं संचालित की जाएंगी। सामान्य दिनों में इस खंड पर कुल 130 सेवाएं संचालित की जाती हैं। पूर्व-पश्चिम गलियारे के सियालदह-सेक्टर पांच खंड पर 14 मार्च को अपराह्न तीन बजे से कुल 22 सेवाओं का संचालन किया जाएगा। सामान्य कार्य दिवसों पर इस खंड पर कुल 106 सेवाओं का संचालन किया जाता है।

Metro Holi Timings 2025: होली पर दिल्ली मेट्रो की सेवाएं दोपहर 2:30 बजे से शुरू होंगी 

होली के अवसर पर 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। डीएमआरसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीएमआरसी ने कहा कि इसके बाद (दोपहर 2.30 बजे के बाद) सभी लाइन पर सामान्य सेवाएं शुरू होंगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने कहा, "होली त्योहार के दिन 14 मार्च को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन समेत सभी मेट्रो लाइन पर मेट्रो सेवाएं दोपहर 2:30 बजे तक उपलब्ध नहीं होंगी।" डीएमआरसी ने कहा कि मेट्रो सेवाएं सभी लाइन पर टर्मिनल स्टेशन से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और इसके बाद सामान्य दिन की तरह जारी रहेंगी।

Metro Holi Timings 2025: होली के दिन अपराह्न ढाई बजे से रात साढ़े 10 बजे तक चलेगी लखनऊ मेट्रो

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 14 मार्च को होली के त्योहार पर मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी गयी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल निगम लिमिटेड के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि होली के त्योहार के दिन 14 मार्च, 2025 को मेट्रो ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे से रात 10:30 बजे तक उपलब्ध होंगी। बयान के अनुसार दोनों टर्मिनलों यानी सीसीएस एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन और मुंशीपुलिया मेट्रो स्टेशन से ट्रेन सेवाएं अपराह्न 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से रात 10:30 बजे तक चलेगी।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोकोलकातालखनऊमेट्रोहोली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

क्रिकेटLSG vs CSK, IPL 2026 Score: 21 गेंद में फिफ्टी, अंशुल कंबोज पर लगातार 4 छक्के, लखनऊ में मार्श ने चेन्नई सुपरकिंग्स की हराया

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज