लाइव न्यूज़ :

#MeToo को लेकर मोदी सरकार के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा-'विकृत मानसिकता' वाले लोगों ने शुरू की ये मुहिम

By स्वाति सिंह | Updated: October 18, 2018 18:22 IST

#Metoo मुहिम के तहत अभिनेता नाना पाटेकर, आलोक नाथ, फिल्मकार सुभाष घई, लेखक चेतन भगत, गायक कैलाश खेर और तमिल गीतकार वैरामुथु सहित कई हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

Open in App

केंद्रीय मंत्री पॉन राधाकृष्णन ने बुधवार (17 अक्टूबर) को देश में चल रही '#MeToo' मुहिम पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा 'विकृत मानसिकता वाले लोगों' ने '#MeToo' मुहिम को शुरू किया है।इसके साथ ही उन्होंने महिलाओं से सवाल करते हुए कहा कि सालों पहले हुई घटनाओं पर अब आरोप लगाना कहां तक सही है।' 

गौरतलब है कि बुधवार को केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए एमजे अकबर सहित कई जानी-मानी हस्तियां 'मीटू' मुहिम के लपेटे में आई हैं। उन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। 

राजनीति में कदम रखने से पहले कई अखबारों के संपादक रह चुके अकबर पर कई महिला पत्रकारों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे, जिसके बाद बुधवार को उन्हें केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री राधाकृष्णन ने कहा, 'अगर कोई आरोप लगाता है कि ऐसी चीज हुई तो जब घटना हुई उस वक्त हम पांचवीं कक्षा में एक साथ खेल रहे थे, तो क्या यह उचित होगा?' उन्होंने कहा, 'यह (मीटू मुहिम) विकृत मानसिकता वाले कुछ लोगों के बर्ताव का नतीजा है।'

राधाकृष्णन ने कहा कि 'मीटू'मुहिम ने देश और महिलाओं की छवि खराब की है। उन्होंने सवाल किया कि क्या पुरुषों के लिए ऐसे ही आरोप लगाना सही रहेगा। उन्होंने कहा, 'वह तो बड़ा अपमान होगा।।।क्या यह स्वीकार्य होगा?'

'मीटू' मुहिम के तहत अभिनेता नाना पाटेकर, आलोक नाथ, फिल्मकार सुभाष घई, लेखक चेतन भगत, गायक कैलाश खेर और तमिल गीतकार वैरामुथु सहित कई हस्तियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?