लाइव न्यूज़ :

#MeToo: अकबर के इस्तीफे पर सेक्‍शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाने वाली महिला पत्रकारों ने क्या कहा?

By भाषा | Updated: October 17, 2018 23:05 IST

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि 20 महिलाओं के साहस और प्रतिबद्धता के कारण अकबर को देर से ही सही लेकिन पद छोड़ना पड़ा। अन्य प्रतिक्रियाएं पढ़िए-

Open in App

केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाने वाली कुछ महिला पत्रकारों ने बुधवार को उनके इस्तीफे का स्वागत किया और कहा कि इससे उनके आरोपों की ‘‘पुष्टि’’ होती है। लेकिन साथ ही कहा कि उन्हें आगे लंबी लड़ाई लड़नी है।

विभिन्न मीडिया संस्थानों में संपादक रहने के दौरान यौन उत्पीड़न के कई आरोप लगने के बाद विदेश राज्यमंत्री अकबर ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया।

प्रिया रमानी ने कहा कि उन्हें उस दिन का इंतजार है जब अदालत में उन्हें न्याय मिलेगा। अकबर ने रमानी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अकबर के इस्तीफे से हमारे आरोपों की पुष्टि होती है। मुझे उस दिन का इंतजार है जब मुझे अदालत में भी न्याय मिलेगा।’’ अकबर के खिलाफ आरोप लगाने वाली सुपर्णा शर्मा ने भी इस्तीफे का स्वागत किया।

द एशियन एज अखबार की रेजिडेंट एडिटर ने पीटीआई को बताया, ‘‘यह हमारे लिए बड़ा क्षण है। मेरे आरोपों की पुष्टि होती है। हालांकि उनके दिल्ली पहुंचते ही यह कदम उठाया जाना चाहिए था लेकिन अब कम से कम शक्ति असंतुलन नहीं होगा और यह सरकार और रमानी के बीच लड़ाई नहीं होगी।’’ 

रमानी का समर्थन करने वाली मीनल बघेल ने अकबर के पद त्याग को लंबे समय से बकाया बताया जबकि लेखिका किरण मनराल ने कहा कि न्याय के लिए उन्हें अभी लंबा रास्ता तय करना है।

मुंबई मिरर की संपादक बघेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह अच्छा काम है और हम इसका स्वागत करते हैं। इस्तीफा पहले ही हो जाना चाहिए था।’’ 

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘हम सबका समर्थन करने वाले सभी लोगों का बहुत बहुत शुक्रिया।’’ 

यौन उत्पीड़न के विरोध में सोशल मीडिया पर चलने वाले ‘मी टू’ अभियान में कई मीडिया संगठनों की महिला पत्रकारों ने अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला कार्यकर्ताओं ने भी उनके इस्तीफे का स्वागत किया है।

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन की सचिव कविता कृष्णन ने कहा कि 20 महिलाओं के साहस और प्रतिबद्धता के कारण अकबर को देर से ही सही लेकिन पद छोड़ना पड़ा।

महिला अधिकार कार्यकर्ता रंजना कुमारी ने कहा कि अकबर को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने पहले इस्तीफा नहीं दिया।

कार्यकर्ता मरियम धवाले ने कहा कि यह महिला आंदोलन की जीत है और अकबर के इस्तीफे की लंबे समय से प्रतीक्षा थी।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि अकबर के इस्तीफे का श्रेय महिलाओं के आंदोलन को दिया जाना चाहिए जिन्होंने उन्हें पद छोड़ने के लिए बाध्य कर दिया।

मालीवाल ने कहा, ‘‘एम जे अकबर को शर्म आनी चाहिए कि उन्होंने पहले इस्तीफा नहीं दिया।’’ राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी अकबर के इस्तीफे का स्वागत किया।

टॅग्स :# मी टूएमजे अकबर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मुझे कुछ हुआ तो नाना पाटेकर होंगे जिम्मेदार', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पोस्ट से मचाई सनसनी

बॉलीवुड चुस्की'न आत्महत्या करूंगी, न ही भागूंगी, कान खोलकर सुन लो सब लोग', तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लगाई मदद की गुहार

भारतकल मुख्तार अब्बास नकवी का राज्यसभा कार्यकाल होगा पूरा, उनके बाद भाजपा के पास नहीं रहेगा एक भी मुस्लिम सांसद, मोदी कैबिनेट से आज दिया इस्तीफा

विश्व#MeeToo Movement: अलीबाबा ने बॉस पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला कर्मचारी को निकाला

भारतPunjab News । CM Charanjit Singh Channi पर #Metoo case की पूरी कहानी । Capt Amarinder Singh । Sidhu

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई