लाइव न्यूज़ :

कश्मीर घाटी में पारा फिर शून्य से नीचे, बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: December 7, 2021 11:04 IST

Open in App

श्रीनगर, सात दिसंबर कश्मीर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को फिर से शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बुधवार से दो दिनों तक घाटी में बारिश की संभावना जतायी है।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर में बारामुला जिले के गुलमर्ग रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि यह रिजॉर्ट, घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार की रात को शून्य से कम 1.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो बीती रात से चार डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में पारा पांच डिग्री से अधिक तक गिरकर शून्य से नीचे 4.8 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।

उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घाटी के प्रवेश द्वार माने जाने वाले काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में शून्य से नीचे 1.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार और बृहस्पतिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या हिमपात की संभावना जतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल