लाइव न्यूज़ :

मेरा बूथ सबसे मजबूत: पीएम मोदी ने देश के जवानों के पराक्रम से शुरू की बात फिर विपक्ष पर साधा निशाना

By विनीत कुमार | Updated: February 28, 2019 13:25 IST

पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन भारत को अस्थिर करने और विकास की गति को रोकने की कोशिश कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने आयोजित कराया है 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम देश के जवानों के पराक्रम की पीएम ने की सराहना, फिर चुनाव पर की बातपीएम मोदी का इस कार्यक्रम में देश भर के बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधन

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के 'मेरा बूथ सबसे मजबूत' कार्यक्रम में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश आज एक है और उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है। पीएम मोदी ने इस चुनावी कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान की ताजा स्थिति से बात शुरू करते हुए कहा कि देश का वीर जवान इस समय सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है।

पीएम मोदी ने कहा, 'भारत एक साथ रहेगा, एक साथ बढ़ेगा और साथ लड़ते हुए जीतेगा। इस समय देश की भावनाएं एक अलग ऊचाई पर है। देश का वीर जवान सीमा पर और सीमा के पार भी अपना पराक्रम दिखा रहा है। पूरा देश एक है और हमारे जवानों के साथ खड़ा है।' 

पीएम मोदी ने कहा कि दुश्मन भारत को अस्थिर करने और विकास की गति को रोकने की कोशिश कर रहा है लेकिन पूरा देश इसके खिलाफ एक साथ खड़ा है। पीएम ने कहा, 'हमारा सेना के सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। इसलिए बहुत आवश्यक है कि कुछ भी ऐसा न हो जिससे उनके मनोबल पर आंच आये या हमारे दुश्मनों को हमारे ऊपर ऊंगली उठाने का मौका मिले।' 

'2014 से पहले रूक गये थे विकास के कार्य'

पीएम मोदी ने इसके बाद दूसरी राजनीतिक विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़े और बीजेपी सरकार के कार्यों के बारे में बतायें। पीएम ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के बाद से देश का विकास एक बार फिर रूक गया था। पीएम ने कहा कि 2014 के बाद देश ने एक बार फिर विकास गति पकड़ी है और एनडीए सरकार लगातार इसके लिए मेहनत कर रही है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनावभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज