लाइव न्यूज़ :

महबूबा की तालिबान से जुड़ी टिप्पणी ‘भारत विरोधी’ और ‘बेतुकी’: अनुराग ठाकुर

By भाषा | Updated: August 23, 2021 14:47 IST

Open in App

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के उस बयान को ‘भारत विरोधी’ और ‘बेतुका’ करार दिया है जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा बहाल करने की मांग करते हुए अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जे का हवाला दिया था। ठाकुर ने यहां रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि पीडीपी और उसके सहयोगी सत्ता से बाहर होने और अगस्त, 2019 में अनुच्छेद 370 हटाये के कारण परेशान चल रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भाजपा की सरकार में विकास के मार्ग पर अग्रसर हैं। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा ने शनिवार को कहा था कि केंद्र सरकार को अफगानिस्तान से सबक लेना चाहिए जहां तालिबान ने सत्ता पर कब्जा कर लिया और अमेरिका को भागने पर मजबूर किया। महबूबा मुफ्ती ने साथ ही सरकार से जम्मू-कश्मीर में बातचीत करने और 2019 में रद्द किए गए विशेष दर्जे को वापस करने का आग्रह किया। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर कब्जा करने का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद्र को ‘‘हमारी परीक्षा नहीं लेने’’ की चेतावनी दी और सरकार से ‘‘अपने तरीके सुधारने, स्थिति को समझने और अपने पड़ोस में क्या हो रहा है वह देखने के लिए कहा।’’ अनुराग ठाकुर ने महबूबा के बयान को ‘भारत विरोधी’ और ‘बेतुका’ करार दिया। उन्होंने कहा कि पीडीपी और उसके साथियों को समझना चाहिए कि अतीत में हुआ वो अब नहीं दोहराया जाएगा और दोनों केंद्र-शासित प्रदेश अब विकास के रास्ते पर चल रहे हैं तथा भारत के आदर्श राज्य बनेंगे। भाजपा की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश कश्यप, राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री वीरेंद्र कंवर और राज्य सरकार की उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी भी ठाकुर के साथ संवाददाता सम्मेलन में मौजूद थीं। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नयी शिक्षा नीति में खेलों को प्राथमिकता दी जाएगी और खिलाड़ियों को हर तरह की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

ज़रा हटकेकौन हैं विपुल अनिकांत?, कन्याकुमारी से कश्मीर तक, अंगदान को लेकर साइकिल यात्रा पर निकले?, 16 जनवरी से यात्रा शुरू

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

ज़रा हटकेसिंथन टाप पर बर्फ में फंसे 31 वाहन और 220 यात्रियों को बचाया, देखिए तस्वीरें

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर