लाइव न्यूज़ :

‘बीमार’ अलगाववादी नेता यासीन मलिक की रिहाई के लिए महबूबा ने की अपील, कहा-साध्वी प्रज्ञा को छोड़ा तो इन्हें क्यों नहीं

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:59 IST

अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद मुहैया कराने संबंधी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए मलिक ने 19 अप्रैल को सीने में दर्द की शिकायत की थी।

Open in App
ठळक मुद्देसाध्वी प्रज्ञा (ठाकुर) को खराब स्वास्थ्य के कारण जमानत दी गयी लेकिन वह चुनाव लड़ रही हैं महबूबा ने कहा 'साध्वी प्रज्ञा को छोड़ दिया गया लेकिन मलिक , जो बहुत बीमार हैं और जिनकी जान को खतरा है

श्रीनगर, 22 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अलगाववादी नेता यासीन मलिक के गिरते स्वास्थ्य के मद्देनजर एनआईए की हिरासत से उन्हें तत्काल रिहा करने की अपील की।

अलगाववादियों और आतंकी संगठनों को वित्तीय मदद मुहैया कराने संबंधी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किए गए मलिक ने 19 अप्रैल को सीने में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें मेडिकल जांच के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया और नियमित जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें छुट्टी दे दी।

उसके बाद से वह न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पार्टी के एक कार्यक्रम के इतर मुफ्ती ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मलिक बहुत बीमार हैं।

साध्वी प्रज्ञा (ठाकुर) को खराब स्वास्थ्य के कारण जमानत दी गयी लेकिन वह चुनाव लड़ रही हैं और हर जगह जहरीला भाषण दे रही है। उन्हें छोड़ दिया गया लेकिन मलिक , जो बहुत बीमार हैं और जिनकी जान को खतरा है, उन्हें जेल में रखा गया है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं सरकार से मलिक की तुरंत रिहाई की अपील करती हूं ताकि वह उपचार करा सकें। ईश्वर ना करे कि कुछ हो, अगर कुछ गलत हुआ तो परिणाम बहुत खौफनाक होगा।’’ 

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू और कश्मीर लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतगांधी और नेहरू का भारत लिंचिस्तान में तब्दील होता जा रहा?, महबूबा मुफ्ती के बिगड़े बोल, कहा-जम्मू कश्मीर के लोग एक कठिन दौर से गुजर रहे हैं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतपुस्तक ‘द चीफ मिनिस्टर एंड द स्पाई’ विमोचन से पहले विवाद?, आखिर पूर्व प्रधान न्यायाधीश टी एस ठाकुर ने क्यों बनाई दूरी

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल