लाइव न्यूज़ :

मंदिर-मस्जिद मुद्दे पर बोलीं महबूबा मुफ्ती- मुस्लिमों को सबसे ज्यादा परेशान करने को लेकर मुख्यमंत्रियों में होड़

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 23, 2022 15:21 IST

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने कहा कि कहा कि देश को गुजरात मॉडल, यूपी मॉडल, असम या मध्य प्रदेश मॉडल बनाने की होड़ लगी हुई है। क्या वे गुजरात मॉडल, यूपी मॉडल लागू करना चाहते हैं या असम के सीएम 2 कदम आगे रहना चाहते हैं। वे इस देश की जड़ें हिलाने की बात कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीडीपी प्रमुख ने कहा कि तमाम राज्यों के सीएम आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि मुसलमानों को सबसे ज्यादा कौन परेशान कर सकता है। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुसलमानों को प्रतिक्रिया के लिए उकसाया जा रहा है ताकि इन लोगों को गुजरात या उत्तर प्रदेश में उस तरह के एक और प्रकरण को अंजाम देने का मौका मिले।

नई दिल्ली: वाराणसी की जिला अदालत में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर सुनवाई जारी है। इस बीच मंदिर और मस्जिद के मुद्दे को लेकर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मदरसा ऐसी शिक्षा व्यवस्था होनी चाहिए जो छात्रों को भविष्य में कुछ भी करने का विकल्प दे सके। किसी भी धार्मिक संस्थान में प्रवेश उस उम्र में होना चाहिए जहां वे अपने निर्णय खुद ले सकें।

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए पीडीपी प्रमुख ने कहा कि कहा कि देश को गुजरात मॉडल, यूपी मॉडल, असम या मध्य प्रदेश मॉडल बनाने की होड़ लगी हुई है। क्या वे गुजरात मॉडल, यूपी मॉडल लागू करना चाहते हैं या असम के सीएम 2 कदम आगे रहना चाहते हैं। वे इस देश की जड़ें हिलाने की बात कर रहे हैं। जिस संविधान पर यह देश टिका था उसे अब अलग किया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि तमाम राज्यों के सीएम आपस में प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं कि मुसलमानों को सबसे ज्यादा कौन परेशान कर सकता है। इसलिए मंदिरों और मस्जिदों के मुद्दे उठाए जा रहे हैं।

अपनी बात को जारी रखते हुए महबूबा मुफ्ती ने कहा कि मुसलमानों को प्रतिक्रिया के लिए उकसाया जा रहा है ताकि इन लोगों को गुजरात या उत्तर प्रदेश में उस तरह के एक और प्रकरण को अंजाम देने का मौका मिले। अंग्रेजों ने हिंदुओं को मुसलमानों के खिलाफ खड़ा किया, आज भारतीय जनता पार्टी कर रही है। प्रधानमंत्री चुपचाप देख रहे हैं। उनकी पार्टी सोचती है कि इसका मतलब है कि वे जो कर रहे हैं वह सही है।

टॅग्स :महबूबा मुफ़्तीज्ञानवापी मस्जिदहेमंत विश्व शर्मा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुवाहाटी में लॉन्च हुई भारत की पहली AI-पावर्ड बैंक ब्रांच

भारतअसम कैबिनेट बैठकः 180 दिन तक विदेश यात्रा नहीं, नया वाहन न खरीदेंगे, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मंत्रियों के काफिले का आकार छोटा, पीएम मोदी अपील का असर?

भारतएडीआर रिपोर्टः हिमंता बिस्वा सरमा के पास 35 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और 16 करोड़ की देनदारियां, 5 मंत्रियों की औसत संपत्ति 10.99 करोड़ रुपये

भारतजब अपने दुश्मन बनते हैं तो दुश्मन से भी अधिक भयानक होते हैं!

भारतपंजाब विधानसभा चुनाव 2027ः पीएम मोदी और अमित शाह की निगाह अब पंजाब के मोर्चे पर

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज