लाइव न्यूज़ :

मेघालयः खदान में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिए अत्याधुनिक उपकरणों के साथ फिर शुरू होगा बचाव अभियान

By भाषा | Updated: December 30, 2018 16:24 IST

खनिक 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लुमथारी गांव के क्सान इलाके की एक खदान में नजदीकी लैतिन नदी का पानी भर जाने के बाद से अंदर फंसे हैं।

Open in App

मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में 370 फुट गहरी रैट होल खदान में फंसे 15 खनिकों को बचाने के लिये कई एजेंसियों का बचाव अभियान रविवार से फिर शुरू हो रहा है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है।

खनिक 13 दिसंबर को पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले के लुमथारी गांव के क्सान इलाके की एक खदान में नजदीकी लैतिन नदी का पानी भर जाने के बाद से अंदर फंसे हैं।

जिले के पुलिस अधीक्षक सिल्वेस्टर नोंगटिंगर ने  बताया कि वायुसेना का एक हेलिकॉप्टर नौसेना के गोताखोरों के लिये अत्याधुनिक उपकरण लेकर यहां फुटबॉल ग्राउंड में उतरा है। उन्होंने कहा कि मशीनें जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) नौसेना, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और कोल इंडिया की मदद से बचाव अभियान में लगा है। उन्होंने कहा कि नौसेना के गोताखोर रविवार को खदान के अंदर जा सकते हैं।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नौसेना के गोताखोरों ने बताया है कि उनके पास खदान में 100 फुट अंदर तक जाने की क्षमता है जबकि एनडीआरएफ के गोताखोर 30 फुट अंदर तक जा सकते हैं।

टॅग्स :मेघालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया