लाइव न्यूज़ :

मेघालयः सीमा सुरक्षा बल के समक्ष उग्रवादी ने आत्मसमर्पण किया

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:29 IST

Open in App

खलीहयरियात (मेघालय), 30 दिसंबर

प्रतिबंधित संगठन हन्नीवट्रेप नेशनल लिब्रेशन काउंसिल (एचएनएलसी) से जुड़े एक शीर्ष उग्रवादी ने बृहस्पतिवार को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के मेघालय फ्रंटियर प्रमुख के सामने समर्पण किया।

बीएसएफ की ओर से जारी बयान के मुताबिक एचएनएलसी के स्वयंभू क्षेत्रीय कमांडर जुनेल तोंगपर ने पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले में उमकियांग स्थित सीमा चौकी पर बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) इंदरजीत सिंह राणा के सामने समर्पण कर दिया।

तोंगपर उमकियांग थाने के अंतर्गत आने वाले लुम्फीलुत गांव का निवासी है और वह साल 2010 में एचएनएलसी में शामिल हुआ। वर्ष 2015 में उसे गिरफ्तार किया गया था,लेकिन बाद में वह जमानत पर रिहा हो गया। नवंबर 2020 में तोंगपर एक बार फिर एचएनएलसी में शामिल हो गया।

बीएसएफ के सामने समर्पण के दौरान तोंगपर ने बताया कि वह बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के कुआउरा पुलिस स्टेशन के अंतरगत आने वाले पनईपुंजी में तैनात था। वह फरार हो गया और पिछले साल नवंबर में फिर एचएनएलसी में शामिल हो गया।

आत्मसमर्पण कार्यक्रम के दौरान तोंगपर ने कहा कि वह बांग्लादेश के मौलवीबाजार जिले के कुलौरा पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पानीपूंजी में रहता था। उसने कहा'' रोजगार के अवसरों की कमी के कारण उसे गुमराह किया गया''।

आईजी ने कहा कि आर्थिक स्थिति का फायदा उठाते हुए एचएनएलसी ने तोंगपर को लालच देते हुए संगठन में शामिल किया और अवैध गतिविधियों के संचालन के लिए उसका उत्पीड़न किया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ मेघालय में ऐसे भटके हुए नौजवानों को मुख्यधारा में लाने के लिए सभी प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDelhi Capitals vs Mumbai Indians: मैच से पहले मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या बाहर, एमआई ने डीसी के खिलाफ किए 3 बदलाव

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो