लाइव न्यूज़ :

मेघालय मंत्रिमंडलः 8 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, 7 नए विधायक बनेंगे मंत्री, देखिए लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 16, 2025 14:13 IST

Meghalaya Cabinet: इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए एल हेक शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि नए मंत्रियों को मंगलवार शाम पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी। इस्तीफे से मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है।

शिलांगः मेघालय मंत्रिमंडल में मंगलवार को होने वाले फेरबदल से पहले ए एल हेक, पॉल लिंगदोह और अम्पारीन लिंगदोह सहित आठ मंत्रियों ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एनपीपी नीत मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस सरकार के प्रमुख मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने यहां राजभवन में राज्यपाल सी एच विजयशंकर से मुलाकात की और मंत्रियों के इस्तीफे सौंपे। एक अधिकारी ने बताया कि नए मंत्रियों को मंगलवार शाम पांच बजे राजभवन में शपथ दिलाई जाएगी।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, ‘‘अपने पदों से इस्तीफा देने वाले आठ मंत्रियों में एनपीपी के अम्पारीन लिंगदोह, कॉमिंगोन यम्बोन, रक्कम ए. संगमा और अबू ताहिर मंडल, यूडीपी के पॉल लिंगदोह और किरमेन शायला, एचएसपीडीपी के शकलियार वारजरी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ए एल हेक शामिल हैं।’’

उन्होंने बताया कि उनके इस्तीफे से मंत्रिमंडल में नए मंत्रियों के शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, एनपीपी विधायक वैलादमिकी शायला, सोस्थनीस सोहतुन, ब्रेनिंग ए. संगमा और टिमोथी डी शिरा मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि यूडीपी प्रमुख मेतबाह लिंगदोह और पूर्व मंत्री लखमेन रिम्बुई के शपथ लेने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि एचएसपीडीपी विधायक मेथोडियस दखार मंत्रिमंडल में शकलियार वारजरी की जगह लेंगे, जबकि भाजपा के सनबोर शुल्लई मंत्रिमंडल में एएल हेक की जगह लेंगे।

टॅग्स :मेघालयMeghalaya MLA
Open in App

संबंधित खबरें

भारतRicky Syngkon dies: शिलांग लोकसभा सांसद रिकी सिंगकोन की फुटबॉल खेलते समय हुई मौत

ज़रा हटकेअपने अंतिम सस्कार के 3 दिन बाद जिंदा लौटा आया खदान विस्फोट में मारा गया शख्स, सब हैरान

भारतमेघायल कोयला खदान हादसा: 16 मजदूरों की मौत, कई दबे, 1 घायल

क्रिकेट6,6,6,6,6,6,6,6: रणजी ट्रॉफी में लगातार आठ छक्के, मेघालय के बल्लेबाज ने बनाई सबसे तेज फिफ्टी

ज़रा हटके"अपने ही देश में पराया फील कराया", दिल्ली में मेघालय की लड़की पर नस्लवादी टिप्पणी; वीडियो देख किरेन रिजिजू ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष