लाइव न्यूज़ :

पीएम नरेंद्र मोदी से मिलकर ममता बनर्जी ने कहा- मीटिंग बढ़िया रही, पश्चिम बंगाल का नाम 'बांग्ला' करने पर हुई चर्चा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: September 18, 2019 18:30 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम के साथ उनकी बैठक अच्छी रही।

Open in App
ठळक मुद्देसियासी कड़वाहट भुलाते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम के साथ मीटिंग अच्छी रही और पंश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' करने पर चर्चा हुई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार (18 सितंबर) को राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी मीडिया से मुखातिब हुईं। सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''प्रधानमंत्री के साथ बैठक अच्छी रही। हमने पश्चिम बंगाल का नाम 'बांग्ला' करने के विषय पर चर्चा की। उन्होंने इस बारे में कुछ करने का आश्वासन दिया है।''

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी ने राज्य के लिए विशेष पैकेज की मांग को लेकर पीएम मोदी से मुलाकात की। पहले यह मुलाकात मंगलवार को होने वाली थी। मंगलवार को पीएम मोदी का जन्मदिन था इसलिए अन्य कार्यों के चलते यह मुलाकात संपन्न नहीं हो पाई थी।

सीएम ममता बनर्जी ने मीडिया को बताया कि पीएम से उनकी यह मुलाकात राजनीतिक नहीं थी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी से पश्चिम बंगाल के लिए 13,500 करोड़ रुपये की मांग की है। ममता बनर्जी ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन किया है कि वह दुनिया के दूसरे सबसे बड़े कोल ब्लॉक का उद्घाटन पश्चिम बंगाल आकर करें। 

नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देतीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (फोटो- एएनआई)" title="प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देतीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (फोटो- एएनआई)"/>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फूलों का गुलदस्ता देतीं पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (फोटो- एएनआई)

पता चला है कि ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को मिठाई के साथ कुर्ता भी भेंट किया है। बता दें दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने से पहले चुनावी प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने एक सभा में जिक्र किया था कि दीदी तमाम तल्खियों के बावजूद साल में एक-दो कुर्ते उन्हें भेजती हैं। 

ममता बनर्जी ने गृहमंत्री अमित शाह से भी मिलने की इच्छा जताई है। वह 20 सितंबर तक राजधानी दिल्ली में हैं। 

पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन (दाएं) के साथ पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (सोर्स - सोशल मीडिया)

दिल्ली आते हुए जब पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन से अचानक यूं मिलीं ममता बनर्जी

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पीएम मोदी की पत्नी जशोदाबेन के साथ नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि सीएम ममता बनर्जी जब दिल्ली जाने के लिए कोलकाता एयरपोर्ट पर आईं तो जशोदाबेन से उनकी अचानक मुलाकात हो गई। जशोदाबेन झारखंड से लौट रही थीं। कहा जा रहा है कि इस अचानक हुई मुलाकात में ममता बनर्जी ने जशोदाबेन को कोलकाता की विशेष साड़ी उपहार में दी।

टॅग्स :ममता बनर्जीनरेंद्र मोदीपश्चिम बंगालमोदी सरकारदिल्ली समाचारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो