लाइव न्यूज़ :

आदित्य और तेजस्वी की मुलाकात हिन्दुत्व से धर्मनिरपेक्षता की ओर झुकाव या धर्मनिरपेक्षता से हिन्दुत्व की ओर

By एस पी सिन्हा | Updated: November 23, 2022 17:29 IST

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने पटना में उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव के साथ मुलाकात की। इस दौरान शिवसेना के उपनेता अनिल देसाई और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी मौजूद थीं।

Open in App
ठळक मुद्देपटना में राजद नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे से मुलाकात की शिवसेना का अचानक महागठबंधन की तरफ होने वाला झुकाव सियासी चर्चा का विषय बना हुआ हैआदित्य ठाकरे के साथ पार्टी के उपनेता अनिल देसाई और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी पटना पहुंची हैं

पटना: शिवसेना (उद्धव गुट) के युवा नेता और उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ठाकरे बुधवार को पटना पहुंचे। उन्होंने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मुलाकात की। आदित्य ठाकरे के साथ शिवसेना के उपनेता अनिल देसाई और सांसद प्रियंका चतुर्वेदी भी साथ रहे। पटना में राबड़ी आवास में हुई यह मुलाकात कई मायनों में खास बताई जा रही है।

भाजपा से नाता तोड़ने के बाद शिवसेना की ओर से महागठबंधन की तरफ होने वाली झुकाव पर सियासी चर्चे शुरू हो गये हैं। आदित्य ठाकरे का तेजस्वी से मुलाकात को कट्टर हिन्दुत्व से धर्मनिरपेक्ष की ओर जाना माना जाये अथवा तेजस्वी यादव के कट्टर धर्मनिरपेक्ष से हिन्दुत्व की ओर झुकाव होना, यह चर्चा का विषय बन गया है।

इस तरह से तेजस्वी यादव और उद्धव ठाकरे मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह मुलाकात 2024 लोकसभा चुनाव से पहले नए गठबंधन को लेकर हुई है। बता दें कि देश भर में एनडीए के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव कर रहे हैं। कई दलों से नीतीश कुमार ने मुलाकात भी की थी। साथ में लालू और तेजस्वी विपक्ष को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। अब तेजस्वी यादव का उद्धव ठाकरे से मुलाकात को नई शुरुआत माना जा रहा है।

आदित्य ठाकरे देश के अनेक युवा नेताओं से भी मिलकर भाजपा विरोधी एकजुटता में शामिल होने का संकेत भी देते जा रहे हैं। कुछ ही दिनों पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी वह शामिल हुए और राहुल गांधी के साथ गलबहियां करते दिखाई दिए। अब वह बिहार आकर यहां के युवा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर भी विपक्षी एकजुटता को ही धार देने का प्रयास किया।

माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात कुछ ही महीनों में होने जा रहे मुंबई महानगरपालिका चुनावों को लेकर भी महत्त्वपूर्ण है। संभव है, मनपा चुनावों के दौरान वह तेजस्वी को मुंबई आमंत्रित कर यहां रह रहे बिहारी मूल के लोगों को शिवसेना उद्धव बालासाहब ठाकरे की ओर मोड़ने का प्रयास करें।

यह पहला मौका रहा जब ठाकरे परिवार का कोई व्यक्ति लालू परिवार से बिहार आकर मिला है। हालांकि दोनों की मुलाकात पर भाजपा प्रवक्ता राम सागर सिंह ने तंज कसते हुए कहा है कि इस मुलाकात में तेजस्वी यादव क्या आदित्य ठाकरे को भ्रष्टाचार के गुण सिख गये होंगे और आदित्य ठाकरे तेजस्वी को हिंदुत्व का गुण सिखा गये हैं।

टॅग्स :आदित्य ठाकरेतेजस्वी यादवपटनाशिव सेनाआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार