लाइव न्यूज़ :

मेरठ दौरे पर पीएम मोदी ने जिम में आजमाया हाथ, वायरल हुआ वीडियो, खेल विश्वविद्यालय का किया शिलान्यास

By विनीत कुमार | Updated: January 2, 2022 14:58 IST

पीएम नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। यहां स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में जिम में लगे उपकरणों का भी पीएम मोदी ने जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देपश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ दौरे पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे।पीएम मोदी ने यहां 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का शिलान्यास किया, यूपी का ये पहला खेल विश्वविद्यालय है।मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय 91.38 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा, 700 करोड़ रुपये की आएगी लागत।

मेरठ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से राज्य के ताबड़तोड़ दौरे जारी हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी रविवार को मेरठ पहुंचे जहां उन्होंने 'मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय' का शिलान्यास किया। यह उत्‍तर प्रदेश का पहला खेल विश्वविद्यालय है।

इस दौरान पीएम मोदी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में भी पहुंचे और यहां जिम में लगे उपकरणों का जायजा लिया। दिलचस्प ये रहा कि कि पीएम मोदी ने यहां एक कसरत की मशीन पर अपने हाथ भी आजमाए। पीएम मोदी इस मशीन पर बैठे और कई बार इसे खींचा।

मेरठ के सलावा इलाके में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय

नए साल में पीएम मोदी उत्तर प्रदेश के अपने पहले दौरे पर हैं। उन्होंने मेरठ के सलावा इलाके में मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे। 

राज्‍य सरकार के एक प्रवक्‍ता ने बताया कि विश्व स्तरीय अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय 91.38 एकड़ क्षेत्र में बनाया जाएगा और इसके निर्माण पर 700 करोड़ रुपए की लागत अनुमानित है। इस विश्वविद्यालय में 1,080 खिलाड़ियों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। 

इसमें खेल, खेल विज्ञान तथा खेल प्रौद्योगिकी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के अलावा प्रशिक्षण एवं शोध कार्य भी संचालित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के शिलान्यास से पहले प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्‍थल पर मौजूद खिलाडि़यों से बातचीत की और मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के मॉडल को भी देखा।

इससे पहले पीएम मोदी मेरठ स्थित काली पलटन मंदिर गए और उन्होंने वहां पूजा की। इसके बाद उन्होंने शहीद स्मारक भवन में अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मोदी ने प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के पहले शहीद क्रांतिकारी मंगल पांडे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। वह राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय भी गए और उन्होंने वहां रखी ऐतिहासिक वस्तुओं का अवलोकन किया। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमेरठउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावयोगी आदित्यनाथवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज