लाइव न्यूज़ :

मेरठः 'मछली पकड़ने के दौरान धोखे से हुई थी डॉल्फिन की मौत', पोस्टमार्टम में ये बात आई सामने 

By भाषा | Updated: January 17, 2020 13:28 IST

मेरठः मछली मारने के लिए भाला जैसा एक औजार होता है और बैराज के इलाकों में लोग इस तरह से मछली मारते हैं। कल बिजनौर में इस तरह मछली मारने वाले कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

Open in App

मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा किनारे मिली डॉल्फिन की मौत मछलियों को पकड़ने के धोखे में हुई थी। इस मामले में कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। डीएफओ अदिति शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम वन विभाग को गश्ती के दौरान जलालपुर जोरा गांव के पास गंगा किनारे एक डॉल्फिन मृत अवस्था में मिली थी। डॉल्फिन का पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें पता चला कि उसकी मौत शव मिलने से करीब 60 घंटे पहले हुई थी। उसके शरीर पर दो बड़े घाव मिले थे। 

शर्मा ने इस बात से इंकार किया कि डॉल्फिन को शिकारियों ने मारा है। उन्होंने कहा कि शिकारी डॉल्फिन को नहीं मारते हैं क्योंकि न तो डॉल्फिन को खाया जाता है और न ही लोग इसके अन्य उपयोग के बारे में जानते हैं। उन्होंने बताया कि यह संभव है कि बैराज इलाके में मछली मारते हुए डॉल्फिन मारी गई हो और बहती हुई यहां आ गई हो। 

मछली मारने के लिए भाला जैसा एक औजार होता है और बैराज के इलाकों में लोग इस तरह से मछली मारते हैं। कल बिजनौर में इस तरह मछली मारने वाले कुछ लोगों को पकड़ा भी गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

डीएफओ के बताया कि घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित कर उसे 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। डॉल्फिन के विसरा को जांच के लिए बरेली लैब में भेजा गया है। 

उन्होंने बताया कि डॉल्फिन के पेट में मछलियां मिली हैं, ऐसे में उसके भूख से मरने की आशंका भी खत्म हो गई है। गौरतलब है कि गंगा में डॉल्फिन की संख्या बढ़ाने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। उनके संरक्षण के लिए अनेक उपाय भी किए जा रहे हैं। डॉल्फिन की मौत के बाद अब बिजनौर बैराज से नरोरा बैराज तक 32 डॉल्फिन रह गई हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज