लाइव न्यूज़ :

मेरठ: बैंक कर्मचारी बनकर बीजेपी सांसद से मांगी गोपनीय जानकारी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 11, 2018 05:15 IST

ऑनलाइन ठगी के मामले बीते कई दिनों से बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में त्योहार के सीजन में इस तरह के मामले और भी ज्यादा देखने को मिलते हैं।

Open in App

ऑनलाइन ठगी के मामले बीते कई दिनों से बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में त्योहार के सीजन में इस तरह के मामले और भी ज्यादा देखने को मिलते हैं। ऐसी ही ठगी के शिकार यूपी के मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल भी हुए हैं। इस तरह की घटना की जानकारी देते हुए शनिवार को बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि 8 नवंबर (गुरुवार) को एक व्यक्ति ने कॉल कर खुद को स्टेट बैंक की पॉर्लियामेंट ब्रांच का कर्मचारी बताया था।

फोन करने वाले उस व्यक्ति ने उनसे उनके बैंक अकाउंट और एटीएम से संबंधित जानकारी मांगी थी। जिसके बाद उनको शक उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसका बीच में ही फोन काट दिया।

इसके बाद शक होने पर बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने बाद में इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि मैंने इस घटना की शिकायत इसलिए की है ताकि जनता इस प्रकार के धोखेबाजों के चक्कर में न फंसे। इतना ही नहीं शिकायत मिलने पर मेरठ सिटी के एसपी रणविजय सिंह ने कहा कि ऑनलाइन धोखाधड़ी में लिप्त किसी व्यक्ति ने सांसद राजेंद्र अग्रवाल को कॉल कर बैंक की गोपनीय जानकारी के साथ आधार कार्ड आदि की जानकारी लेने का कोशिश भी की।

 

उन्होंने कहा कि फोन कॉल के जरिये इस तरह की धोखाधड़ी के मामलों को अंजाम दिया जाता है। उन्होंने बताया कि हमने नंबर की डिटेल्स निकलवाई हैं। कॉल बिहार या पश्चिम बंगाल से किया गया था। हमने शिकायत दर्ज कर साइबर सेल को मामला ट्रांसफर कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण