लाइव न्यूज़ :

Big News: गुजरात में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE ने दी दस्तक, 1 व्यक्ति पाया गया संक्रमित- मीडिया रिपोर्टस

By आजाद खान | Updated: April 9, 2022 10:44 IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में कोरोना वायरस के वैरिएंट XE के साथ वैरिएंट XM से भी संक्रमित होने की खबर सामने आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE से एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। यह मामला गुजरात में पाया गया है।यहां पर कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XM का भी केस पाया गया है।

अहमदाबाद:गुजरात में एक व्यक्ति के कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE से संक्रमित होने की खबर सामने आई है। एनडीटीवी के मुताबिक, राज्य में कोरोना वायरस के वैरिएंट XE  के साथ वैरिएंट XM से भी संक्रमित होने की बात सामने आ रही है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय से अभी इस पर कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के मुताबिक, हफ्ते के शुरुआत में एक विदेश से यात्रा करने वाले यात्री को कोरोना वायरस के वैरिएंट XE से संक्रमित पाया गया था लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने उस बात को खारिज कर दिया था यह कहते हुए कि मौजूदा सबूत नए संस्करण की उपस्थिति का सुझाव नहीं देते हैं।

मामले में पीआईबी महाराष्ट्र ने गुरुवार को एक ट्वीट में कहा, "मुंबई में कोरोनवायरस के XE variant का पता लगने की रिपोर्ट के कुछ घंटे बाद, @MoHFW_INDIA ने कहा है कि वर्तमान साक्ष्य नए संस्करण की उपस्थिति का सुझाव नहीं देते हैं।"

क्या कहा उच्च पदस्थ स्वास्थ्य ​अधिकारी ने

प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक उच्च पदस्थ स्वास्थ्य ​अधिकारी ने कहा है कि यह वैरिएंट ओमीक्रोन से ज्यादा खतरनाक नहीं है, लेकिन फिर भी यह चिंता की बात है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, उच्च पदस्थ स्वास्थ्य ​अधिकारी ने इस नए वैरिएंट के मिलने पर बोलते हुए कहा है, "उक्त संक्रमित व्यक्ति के सैंपल गुजरात से एनसीडीसी को भेजे गए हैं, तभी इसकी पुष्टि होगी कि ये नया वैरिएंट है। लेकिन हम जो देख रहे हैं वो यह कि, मुंबई में दर्ज किए गए सैंपल से यह मैच कर रहा है।"

आपको बता दें कि मुंबई के सिविल ऑफिसर्स ने फरवरी में जमा किए गए एक सैंपल में कोरोना के XEVariant की जानकारी दी थी। लेकिन इस मामले में भारतीय सरस्कोव-2 जीनोम कंसोर्टियम (INSACOG) प्रयोगशालाओं का एक नेटवर्क जो ऐसे मामले को ट्रैक करता है ने अभी भी इसकी पुष्टी नहीं की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तरफ से भी इस पर कोई अभी तक जवाब नहीं आया है।  लक्षणों को देखते हुए ऐसा कहा जा रहा है कि यह वैरिएंट कोरोना के नए वैरिएंट XE है। हालांकि इस पर अभी भी जांच जारी है। 

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह