लाइव न्यूज़ :

मीडिया केवल मोदी का चेहरा दिखाती है, वह मेकअप करके कैमरे के सामने आते हैं :कुमारस्वामी

By भाषा | Updated: April 8, 2019 19:15 IST

Open in App

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मीडिया केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाती है और वह कैमरे के सामने आने से पहले चेहरा चमकाने के लिए मेकअप कराते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद राज्य में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार के भविष्य को लेकर संदेह के बीच मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उनकी सरकार स्थिर रहेगी।

कुमारस्वामी ने यहां एक रैली में कहा, ‘‘भाजपा नेता जहां भी जाते हैं, वे उम्मीदवारों के लिए वोट नहीं मांगते। वे नरेंद्र मोदी के चेहरे के लिए वोट मांगते हैं।’’ उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी सुबह लोगों के और कैमरा के सामने आने से पहले वैक्सिंग से लेकर चेहरे पर चमक के लिए मेकअप करते हैं। लेकिन हमारे मामले में अगर हम सुबह नहाकर निकलते हैं तो हम इसके बाद अगले दिन सुबह ही नहाते हैं और अपना चेहरा धोते हैं।’’

कुमारस्वामी ने कहा कि हमारा चेहरा कैमरे पर अच्छा नहीं दिखाई देता इसलिए हमारे मीडिया के दोस्त हमारा चेहरा नहीं दिखाना पसंद करते और केवल नरेंद्र मोदी को दिखाते हैं। उन्होंने कर्नाटक और कन्नडिगा लोगों के लिए मोदी के योगदान पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी उनकी सरकार स्थिर रहेगी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीएचडी कुमारस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज