लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान उच्चायुक्त को परामर्श के लिए बुलाना सामान्य है: भारतीय विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: March 15, 2018 17:54 IST

मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम यहां पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा उठाए गए मुद्दों को देख रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 15 मार्च: पाकिस्तानी उच्चायुक्त को परामर्श के लिए बुलाया गया और यह सामान्य है। विदेश मंत्रालय ने पड़ोसी देश के अपने दूत को वापस इस्लामाबाद बुलाने के फैसले पर कहा। मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि हम यहां पाकिस्तान उच्चायोग द्वारा उठाए गए मुद्दों को देख रहे हैं। पाकिस्तान ने आज कहा कि नई उसके राजनयिकों, कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाओं के बाद उसने भारत में अपने उच्चायुक्त सोहेल मोहम्मद को परामर्श के लिए वापस बुलाया है।

पाक ने भारत में अपने उच्चायुक्त को सलाह-मशविरे के लिए बुलाया, नई पैंतरेबाजी के संकेत

कुमार ने कहा, 'पाकिस्तान उच्चायुक्त को परामर्श के लिए वापस बुलाया गया है और यह सामान्य है।' पाकिस्तान विदेश विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि पाकिस्तानी राजनयिकों, उनके परिवारों और कर्मचारियों को भारतीय खुफिया एजेंसियों द्वारा धमकाया जा रहा है और भारत सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है।

पाकिस्तान विदेश मंत्रालय का दावा है कि राजनयिकों के परिवारों और कर्मचारियों को हाल के हफ्तों में भारतीय एजेंसियों ने धमकाया और परेशान किया।

बता दें कि पाकिस्तान ने भारत के साथ एक और कूटनीतिक पैंतरेबाजी का मुजाहिरा किया है। नई दिल्ली में अपने राजनयिक स्टाफ का लगातार ‘उत्पीड़न’ होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान ने आज भारत में अपने उच्चायुक्त सुहैल महमूद को सलाह-मशविरे के लिए बुलाने का फैसला किया। विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने बताया कि भारत सरकार पाकिस्तानी राजनयिकों, उनके परिवार तथा उनके स्टाफ को खुफिया एजेंसियों द्वारा धमकाने की बढ़ती घटनाओं का संज्ञान लेने में विफल रही है। उन्होंने कहा, ‘‘नई दिल्ली में अपने उच्चायुक्त को सलाह-मशविरे के लिए इस्लामाबाद आने को कहा गया है।’’

मंगलवार को विदेश कार्यालय ने भारत के उप उचायुक्त जेपी सिंह को नई दिल्ली में अपने अधिकारियों और उनके परिवार के उत्पीड़न के आरोप पर तलब किया था। विदेश मंत्रालय ने दावा किया था कि हाल के हफ्तों में स्टाफ तथा उनका परिवार भारतीय एजेंसियों के ‘‘उत्पीड़न, धमकी और स्पष्ट हिंसा’’ का सामना कर रहा है। फैसल ने आज आरोप लगाया कि जानबूझकर सताना किसी एक घटना तक सीमित नहीं है और ‘‘यहां भारतीय उच्चायोग में और भारतीय विदेश मंत्रालय में उच्चतर स्तर पर बार-बार औपचारिक विरोध दर्ज कराने के बावजूद यह निरंतर जारी है।’’

 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज