लाइव न्यूज़ :

पाक ने कहा- भारत फिर कर सकता है हमला, विदेश मंत्रालय ने कहा- नौटंकी बंद करो, हमें सीमा पार कार्रवाई का हक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2019 21:40 IST

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत पाकिस्तान के विदेश मंत्री के गैर-जिम्मेदार बयान को खारिज करता है जिसमें क्षेत्र में युद्ध उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। यह सार्वजनिक नौटंकी भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के लिए आह्वान लगता है।''

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान को सता रहा खौफ, कहा- भारत फिर कर सकता है हमलाविदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के बयान को बताया नौटंकी, कहा- सीमा पार कार्रवाई हक है

पाकिस्तान को डर है कि कहीं भारत उस पर फिर से हमला न कर दे। रविवार (7 अप्रैल) को समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से खबर आई कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने दावा किया है कि भारत 16 से 20 अप्रैल के बीच पाक पर हमले की तैयारी कर रहा है। इस बाबत पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन को भी खबर दे दी। रविवार शाम को भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के इस डर का जवाब दिया। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा, ''भारत पाकिस्तान के विदेश मंत्री के गैर-जिम्मेदार बयान को खारिज करता है जिसमें क्षेत्र में युद्ध उन्माद फैलाने का आरोप लगाया है। यह सार्वजनिक नौटंकी भारत में आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान में पल रहे आतंकवादियों के लिए आह्वान लगता है।''

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पाक को सलाह दी गई है कि वह आतंकवादी हमलों के बारे में कार्रवाई योग्य और विश्वसनीय खुफिया जानकारी साझा करने के लिए स्थापित राजनयिक DGMO चैनलों का उपयोग करे। भारत सीमा पार आतंकवादी हमले का दृढ़ता से और निर्णायक रूप से जवाब देने का अधिकार रखता है।''

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकपाकिस्तानइंडियापुलवामा आतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां