लाइव न्यूज़ :

MEA ने निलंबित जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना का राजनयिक पासपोर्ट रद्द करने की कार्रवाई शुरू की

By रुस्तम राणा | Updated: May 30, 2024 17:22 IST

विदेश मंत्रालय ने उन्हें पहले ही एक शोकेस नोटिस जारी किया है और उन्हें जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनका राजनयिक पासपोर्ट क्यों न रद्द किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्रालय ने रेवन्ना को पहले ही एक शोकेस नोटिस जारी किया मंत्रालय ने उन्हें जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया हैजिसमें बताया गया है कि उनका राजनयिक पासपोर्ट क्यों न रद्द किया जाए?

नई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने निलंबित जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना के राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने के लिए पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। विदेश मंत्रालय ने उन्हें पहले ही एक शोकेस नोटिस जारी किया है और उन्हें जवाब देने के लिए 10 दिन का समय दिया है, जिसमें बताया गया है कि उनका राजनयिक पासपोर्ट क्यों न रद्द किया जाए।

प्रज्वल रेवन्ना एक महीने पहले राजनयिक पासपोर्ट पर भारत से बाहर चले गए थे, एक दिन पहले ही उनका नाम यौन उत्पीड़न के कई मामलों में आया था। कर्नाटक सरकार ने आरोपों की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया, लेकिन प्रज्वल देश से बाहर ही रहे। कर्नाटक सरकार की ओर से उनके राजनयिक पासपोर्ट को रद्द करने का अनुरोध किया गया, जिसके बाद प्रज्वल अब भारत लौट रहे हैं।

प्रज्वल आज आधी रात के बाद बेंगलुरु वापस लौटेंगे और 31 मई को सुबह 10 बजे एसआईटी के सामने पेश होंगे। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि अगर प्रज्वल की गिरफ्तारी जरूरी हुई तो उन्हें एयरपोर्ट से ही गिरफ्तार किया जा सकता है। गुरुवार को सैकड़ों लोगों ने प्रज्वल द्वारा कथित यौन शोषण के पीड़ितों के लिए न्याय की मांग करते हुए हसन में विरोध मार्च निकाला।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रज्वल ने लुफ्थांसा एयरलाइंस से म्यूनिख से बेंगलुरु के लिए एक फ्लाइट बुक की थी, जो गुरुवार दोपहर को म्यूनिख से रवाना होगी और 12.05 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। रिपोर्ट के अनुसार, प्रज्वल ने पिछले महीने में दो बार जर्मनी से फ्लाइट टिकट रद्द की थी।

टॅग्स :Ministry of External AffairsJanta Dal (Secular)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकांग्रेस के साथ मेरा 'जबरन विवाह' हुआ था, मुझे 'तलाक' लेना पड़ा?, खरगे के बयान पर पूर्व पीएम देवगौड़ा बोले?, वीडियो

विश्व'पाकिस्तान की ओर से….अफगानिस्तान की संप्रभुता पर खुला हमला': काबुल हवाई हमलों पर भारत का कड़ा रुख

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

भारतईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों के बीच अपने नागरिकों को शुक्रवार से निकालेगा भारत

विश्ववेनेजुएला के लोगों की सुरक्षा के समर्थन में उतरा भारत, अमरीका द्वारा राष्ट्रपति मादुरो को पकड़े जाने की घटना को बताया गहरी चिंता का विषय

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत