लाइव न्यूज़ :

भाजपा सांसद निरहुआ ने केजरीवाल को दी जीत की बधाई, बोले मनोज तिवारी- रुझान नतीजे नहीं होते हैं...

By अनिल शर्मा | Published: December 07, 2022 2:08 PM

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उधर, आजमगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है।

Open in App
ठळक मुद्दे ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है। भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव में वोटों की गिनती जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों चुनाव जीतने का दावा कर रहे हैं, लेकिन ताजा आंकड़ों के मुताबिक आप अब तक 107 सीटें जीत चुकी है और 25 पर आगे चल रही है; जबकि भाजपा अब तक 20 वार्डों (85 पर जीत) पर आगे चल रही है।

वहीं रुझानों में जीत का आंकड़ा पर करने के बाद आज़मगढ़ (यूपी) से बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने दिल्ली के मुख्यमंत्री व 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है। दिनेश ने कहा, "मेहनत करना हमारा काम है। फैसला जनता करती है। निरहुआ ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए नेतृत्व को बधाई देनी चाहिए। जनता जो फैसला दे वो सबकों मंजूर होना चाहिए और हमें सब मंजूर है। 

निरहुआ ने कहा कि हमलोगों को लेकर कहा जा रहा था कि हमें कहीं स्थान नहीं मिलेगा, वहीं इतना अच्छा प्रदर्शन किए। उम्मीद से काफी बढ़ियां प्रदर्शन रहा। हालांकि निरहुआ ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल अब अच्छे तरीके से एक्सपोज हो जाएंगे। विधानसभा में खोखले वादे करके कुछ किए नहीं और एमसीडी में जो जनता से वादे किए हैं उसे वो पूरा नहीं कर पाएंगे और एक्सपोज हो जाएंगे।

वहीं भाजपा सांसद व भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि हम फाइट में बने हुए हैं और रुझान नतीजा नहीं होता है। हमने उनसे ज्यादा सीट जीत रहे हैं। 

उधर, एएनआई से बात करते हुए, बीजेपी नेता परवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के "झूठ" को देखा है और बीजेपी को वोट दिया है। दिल्ली के लोग केजरीवाल के झूठ के बारे में जानते हैं और एमसीडी के काम से खुश हैं। 15 साल के लंबे शासन के कारण कुछ सत्ता विरोधी लहर हो सकती है। हमने कोविड के दौरान और पार्कों और अस्पतालों के लिए जो काम किया है, उसे लोगों ने देखा है। मुझे यकीन है कि हम चुनाव जीतेंगे।"

 बहुमत का आंकड़ा पार करने के बीच आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने जनता का आभार जताया है। उन्होंने कहा, "दिल्ली वालों ने बीजेपी के 15 वर्षों के (कार्यकाल के) बाद 'आप' को एमसीडी चलाने का मौका दिया है। हम दिल की गहराइयों से उनका धन्यवाद करते हैं।"

 

टॅग्स :दिनेश लाल यादव (निरहुआ)मनोज तिवारीदिल्ली एमसीडी चुनावअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतElection Exit Poll Result 2024: एग्जिट पोल के नतीजों से पहले केजरीवाल ने बताया भाजपा की आएंगी कितनी सीटें?

भारतLok Sabha Election 2024 Exit Poll: कौन बनेगा प्रधानमंत्री, इंडिया बनाए एनडीए में शुरू हुई तूतू-मैमै...

भारतVK Saxena On Delhi Goverment: 'दूसरे राज्यों पर फोड़ रहे हैं अपनी नाकामियों का ठीकरा' एलजी ने दिल्ली सरकार को लगाई फटकार

भारतDelhi Water Crisis: 'केजरीवाल मुफ़्त में शराब देंगे, एक पर एक फ्री, लेकिन पानी नहीं', दिल्ली सरकार के खिलाफ दिल्लीवालों का फूटा गुस्सा

भारतArvind Kejriwal: 'मेरा वजन नहीं बढ़ रहा है, मेरी दवाइयां बंद कर दीं, मैं झुकूंगा नहीं', जेल जाने से पहले केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Election Results 2024: आंध्र, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटें चाहिए? जानें

भारतArunachal Pradesh election results 2024 Live: रिजल्ट से पहले भाजपा ने 10 सीटें जीतीं, रुझान में 8 सीट पर आगे, यहां जानें ताजा अपडेट

भारतElection Exit Poll Result 2024: 11 एग्जिट पोल में एनडीए को प्रचंड बहुमत, इंडिया गठबंधन 150 सीटों के करीब

भारतElection Exit Poll Result 2024: महाराष्ट्र में भाजपा कर सकती है सबसे बेहतर प्रदर्शन, मिल सकती हैं 20 से 22 सीटें, उद्धव ठाकरे के खाते में जा सकती हैं 9 से 11 सीटें

भारतTelangana Exit Poll Results 2024: कांग्रेस शासित राज्य तेलंगाना में इंडिया ब्लॉक पर भारी पड़ा रहा एनडीए, जानें एग्जिट पोल के नतीजे