लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन विशेष: लोकसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकती हैं मायावती, मोदी-शाह को ऐसे देंगी चुनौती

By विकास कुमार | Updated: January 15, 2019 11:32 IST

मायावती एक पैन इंडिया की क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते प्रधानमंत्री पद पर अपना दावा कर सकती हैं, क्योंकि राहुल गांधी का मकसद खुद प्रधानमंत्री बनने से ज्यादा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना दिख रहा है.

Open in App

भारतीय दलित राजनीति की सिरमौर और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन जी उर्फ़ मायावती का आज जन्मदिन है. जन्मदिन से पहले बड़ा एलान हो चुका है और प्रदेश में नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को कड़ी चुनौती देने के लिए बुआ और बबुआ का गठबंधन चट्टान की तरह खड़ा हो गया है. मायावती के साथ सबसे बड़ी बात है कि जब भी उनके विरोधी और देश के पॉलिटिकल पंडित उनकी राजनीति के अंत की घोषणा करते हैं, वो और मजबूती के साथ उभरकर सामने आती हैं.

 2014 के लोकसभा चुनाव में जब उनकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई तो उनके राजनीति की समाप्ति की घोषणा कर दी गई लेकिन बीते सालों में जिस तरह से मायावती ने कई राज्यों में किंगमेकर की भूमिका निभाई है उससे ये बात स्पष्ट हो गई है कि लहर और सुनामी चाहे किसी की भी हो लेकिन मायावती की राजनीति को फिनिश नहीं किया जा सकता. और मायावती की सबसे बड़ी खासियत रही है कि ये अपने शर्तों पर राजनीति करती हैं. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस से चुनाव पूर्व गठबंधन नहीं हुआ लेकिन मायवती अपनी शर्तों से नहीं हिलीं. 

मायावती अपनी शर्तों पर करती हैं राजनीति 

मायावती ने इसका बदला उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को सपा और बसपा से दूर रख के ले लिया है. लेकिन इसके साथ ही मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांग्रेस सरकार को समर्थन भी दिया है. कर्नाटक में भी मायावती ने एक फोन पर कांग्रेस और जेडीएस की सरकार बनवा दी. और इस तरह से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को कर्नाटक में तोड़-फोड़ मचाने से पहले ही कुमारस्वामी के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ कर दिया.

मायावती को मिलेगा दलित चेहरा होने का फायदा 

2014 लोकसभा चुनाव के बाद जिस तरह से भाजपा ने मायावती को हलके में लेना शुरू कर दिया था उससे लग रहा था कि अब वाकई में इनकी राजनीति का सूर्य अस्त हो चुका है. प्रदेश में हुए 2017 विधानसभा चुनाव के नतीजे भी इस बात की तस्दीक कर रहे थे, क्योंकि मायावती की पार्टी 19 सीटों पर सिमट गई थी. ऐसा लगने लगा था कि दलितों ने मायावती को अपने नेता के रूप में खारिज कर दिया है. लेकिन जलवा अभी बाकी था. और कुछ ही समय में बहन जी अपने पुराने अंदाज में दिखने लगी. मायावती का राजनीतिक वोटबैंक हमेशा से दलित और ब्राह्मण रहे हैं. जो एक बार फिर से संगठित दिख रहे हैं. क्योंकि सवर्ण आरक्षण की घूटी भी भाजपा के प्रति उनकी नाराजगी में कोई कमी नहीं किया है, क्योंकि राम मंदिर का मुद्दा अभी भी पशोपेश में फंसा हुआ है.

मायावती ने कांग्रेस को गठबंधन से दूर रख कर ये इशारा दे दिया है कि उन्होंने अपने प्रधानमंत्री बनने की लालसा को मृत नहीं होने दिया है. और उनका सोचना भी गलत नहीं है क्योंकि जिस तरह कर्नाटक में 39 सीटों के साथ कुमारस्वामी मुख्यमंत्री बन गए तो फिर लोकसभा चुनाव में जलवा दिखा कर मायावती क्यों नहीं अपने स्वपन को हकीकत में बदल सकती हैं. कांग्रेस की भी हालात ये है कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए वो किसी भी तरह का समझौता कर सकती है. 

हाल-फिलहाल में ऐसे तमाम सर्वे सामने आये हैं जिसमें किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता हुआ नहीं दिख रहा है. इंडिया टीवी औए सीएनएक्स के सर्वे में एनडीए गठबंधन को 257 सीटें मिलने का संकेत दिया है. इस स्थिति में मायावती एक पैन इंडिया की क्षेत्रीय पार्टी होने के नाते अपना दावा कर सकती हैं, क्योंकि राहुल गांधी का मकसद खुद प्रधानमंत्री बनने से ज्यादा नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने से रोकना दिख रहा है. 

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदीअमित शाहअखिलेश यादवमहागठबंधन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल