लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार अपराध नियंत्रण के नाम पर कानून का मजाक बना रही है, एमपी, गुजरात में हिंसक घटनाओं पर बोलीं मायावती- क्या ऐसे ही नया भारत बनेगा

By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2022 12:11 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार राज्य सरकार पर उत्तर प्रदेश में अपराध नियंत्रण के नाम पर न्यायपालिका को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया।

Open in App
ठळक मुद्देबसपा प्रमुख मायावती ने कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर हमला बोला हैमायावती ने कहा कि योगी सरकार अपराध नियंत्रण को लेकर न्यायपालिका को नजरअंदाज कर रही है

लखनऊः उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने यूपी में अपराध नियंत्रण के नाम पर न्यायपालिका को नजर अंदाज करने का बुधवार को योगी सरकार पर आरोप लगाया है। बसपा सुप्रीमो ने इस बाबत एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

मायावती ने ट्वीट में लिखा, “यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नजरअंदाज करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।”

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधियों के मन में कानून के प्रति भय पैदा करने के लिए बुलडोजर से अवैध संपत्तियों को ढहाने का अभियान चला रही है। इसका असर पड़ाेसी राज्य मध्य प्रदेश में पड़ा है। इसके तहत वहां की शिवराज सरकार भी सामाजिक शांति एवं सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है।

मायावती ने इस तरह की घटनाओं का संदर्भ लेते हुए भाजपा की राज्य सरकारों पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?

टॅग्स :मायावतीबीएसपीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज