लाइव न्यूज़ :

क्या वाराणसी 1977 का रायबरेली दोहराएगा? जानें मायावती के इस तंज के मायने

By भाषा | Updated: May 18, 2019 16:16 IST

बसपा प्रमुख का इशारा वर्ष 1977 में हुए आम चुनाव में रायबरेली सीट के नतीजे की तरफ है। उस चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली सीट पर समाजवादी नेता राज नारायण के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कहा, ''मोदी—योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने विकास के बजाय केवल जाति एवं साम्प्रदायिक उन्माद, घृणा और हिंसा ही देश को दिया है, जो अति दुखद है।'' वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 19 मई को वोटिंग है।

 बसपा प्रमुख मायावती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमले जारी रखते हुए शनिवार को कहा कि क्या मोदी की उम्मीदवारी वाला लोकसभा क्षेत्र वाराणसी वर्ष 1977 में घटित रायबरेली वाली कहानी दोहराएगा? मायावती ने एक ट्वीट में कहा, ''पीएम श्री मोदी का गुजरात मॉडल यूपी के पूर्वांचल की भी अति—गरीबी, बेरोजगारी और पिछड़पेन को दूर करने में थोड़ा भी सफल नहीं हो सका, जो घोर वादाखिलाफी है।'' उन्होंने कहा ''पूर्वांचल के साथ यह वादाखिलाफी और विश्वासघात तब हुआ है जब प्रधानमंत्री (मोदी) और यूपी के मुख्यमंत्री (योगी आदित्यनाथ) इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। योगी को तो गोरखपुर ने ठुकरा दिया है, तो क्या ऐसे में पीएम मोदी की जीत से ज्यादा वाराणसी में उनकी हार ऐतिहासिक नहीं होगी? क्या वाराणसी 1977 का रायबरेली दोहराएगा?''

 

बसपा प्रमुख का इशारा वर्ष 1977 में हुए आम चुनाव में रायबरेली सीट के नतीजे की तरफ है। उस चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को रायबरेली सीट पर समाजवादी नेता राज नारायण के हाथों पराजय का सामना करना पड़ा था। मायावती ने कहा, ''मोदी—योगी की डबल इंजन वाली सरकार ने विकास के बजाय केवल जाति एवं साम्प्रदायिक उन्माद, घृणा और हिंसा ही देश को दिया है, जो अति दुखद है।'' 

टॅग्स :मायावतीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019बहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)वाराणसी लोकसभा सीटवाराणसीरायबरेली
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी