लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी पर साध्वी प्राची का तंज, बहुमत तो मिलेगा नहीं, बहू तो दिलवा दो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 31, 2018 08:30 IST

अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं।

Open in App

गोरखपुर, 31 जुलाई: अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर फिर एक विवादित बयान दिया है।

साध्वी प्राची ने कहा है कि वह भगवान शिव से प्रार्थना करेंगी कि राहुल गांधी को बहू दिलवा दो, क्योंकि उनके बेतुके फैसलों से कांग्रेस को बहुमत तो मिलेगा नहीं। दरअसल वह सोमवार को गोरखपुर के मंदिर में शिव जी की पूजा करने पहुंची थीं। यहीं उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा है कि सावन के महीने में पूरे देश की महिलाएं सोमवार का व्रत करती हैं, बाबा भोलेनाथ को मनाती हैं।

वह भी बाबा के मंदिर में एक मन्नत लेकर आई हैं, कम से कम राहुल गांधी की शादी जल्दी करा दें। उन्हें बहुमत तो मिलेगा नहीं, बहू तो दिलवा दो। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि राहुल जिस तरह से बयान दे रहें हैं उसको देखकर तो यही लग रहा है कि वह 2024 तक देश की सत्ता में नहीं आ पाएंगे। इसलिए कांग्रेस पार्टी को पहले उनकी शादी करवा देनी चाहिए।

वह यहीं नहीं थमीं, आगे साध्वी ने कहा  कि 2019 में भी मोदी का प्रधानमंत्री बनना तय है। देश की सत्ता केवल मोदी जी ही संभालेंगे और किसी भी सूरत में कांग्रेस को बहुमत नहीं मिल पाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने राम मंदिर पर बयान  देते हुए कहा कि आम चुनाव से पहले अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि संतों ने राम मंदिर निर्माण की पूरी तैयारी कर ली है, अब तो केवल अदालत के फैसले का इंतजार है, जिसके आते ही राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।फिलहाल साध्वी के इस बयान के बाद से अभी तक कांग्रेस की ओर से कोई भी बयान नहीं आया है।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :साध्वी प्राचीराहुल गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारत'22 लाख उम्मीदवारों के साथ धोखा': NEET पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने की मांग की

भारतसवाल वाहनों का ही नहीं, फिजूलखर्ची का भी?, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम जनता से अपील और...

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज