लाइव न्यूज़ :

मौसम अलर्ट: उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ बरसात, जानें कोरोना वायरस की सक्रियता पर क्या पड़ेगा असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2020 11:43 IST

दिल्ली सहित उत्तर भारत में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई है. इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. तापमान गिरने या बढ़ने से कोरोना वायरस के प्रसार का अब तक कोई संबंध स्थापित नहीं हो पाया है.

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस के अब तक 30 मामलों की पुष्टि हुई है, दिल्ली में संक्रमण का खतरा देखते हुए प्राइमरी स्कूलों को 31 मार्च तक बंद कर दिया गया है.दावा किया जा रहा है कि तापमान बढ़ने से कोरोना वायरस का प्रसार थम सकता है, हालांकि इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है.

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम बदलने से गुरुवार रात से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई है। दिल्ली के अलावा हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हुई जबकि उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओले गिरने की खबर है। हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव दिख रहा है। तेज हवाओं के साथ ही हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बारिश से कोरोना वायरस पर क्या पड़ेगा असर

भारत में अब तक कोरोना वायरस के 30 मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक कोरोना वायरस और तापमान बढ़ने या गिरने के बीच कोई संबंध स्थापित नहीं हुआ है लेकिन कहा जा रहा है गर्मी बढ़ने से इसके संक्रमण के प्रसार में कमी होगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी दावा कर चुके हैं कि अप्रैल माह तक कोरोना वायरस अप्रैल में खत्म हो जाएगा। बीबीसी में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ राजन शर्मा ने कहा है कि मौसम बदलने के साथ ही कोरोना पर काबू पाया जा सकता है। 

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा के अनुसार इंडियन मेडिकल काउंसिल रिसर्च के प्रमुख बलराम भार्गव ने कहा है, तापमान में गिरावट का कोरोना वायरस के संक्रमण की गति बढ़ने से कोई संबंध नहीं है। तापमान में गिरावट से कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी की संभावना को डॉक्टर बलराम भार्गव ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक किसी रिसर्च में ऐसी बात सामने नहीं है। वायरस का प्रसार हवा के माध्यम से नहीं होता है। इसका खतरा मरीजों या संक्रमित जीवों के संपर्क में आने पर ही अधिक होता है।

बेमौसम बरसात से फसल तबाह

महाराष्ट्र में भी पिछले सप्ताह भारी बारिश हुई है। महाराष्ट्र में बेमौसम हुई बारिश में  2,820 हेक्टेयर क्षेत्र की फसल तबाह हो गई। महाराष्ट्र सकार ने कहा है कि जल्द ही प्रभावित लोगों को आर्थिक मदद दी जाएगी। महाराष्ट्र सरकार में राहत एवं पुर्नवास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि केंद्र ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को आर्थिक मदद मुहैया कराता है लेकिन बेमौसम बारिश के कारण फसलें खोने वाले किसानों के लिए मदद मुहैया नहीं कराई जाती। हम इस समस्या को दूर करने को कोशिश करेंगे।

टॅग्स :मौसम रिपोर्टमौसमदिल्लीदिल्ली समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?