लाइव न्यूज़ :

मथुरा : ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:40 IST

Open in App

मथुरा, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने पिछले साढ़े चार साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य और उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम बताया।

वहीं, इस संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री जिला योजना, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित राज्य के सभी विभागों द्वारा कराए गए कार्यों को अपने खाते में जोड़ रहे हैं।

इससे पहले शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा नीत सरकार मथुरा-वृन्दावन को दुनिया को सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लक्ष्य से काम कर रही है और इसी दिशा में उसने श्रीकृष्ण जन्मभूमि क्षेत्र की 10 किलोमीटर की परिधि को तीर्थस्थल घोषित कर अपने संकल्प को पूरा करने का काम किया है।

शर्मा ने कहा कि कुम्भ क्षेत्र के 190 एकड़ स्थान को अतिक्रमण मुक्त कर भविष्य के लिए संरक्षित किया जा रहा है। 84 कोस परिक्रमा मार्ग के बीच पड़ने वाली सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की धरोहरों का सौदर्यीकरण किया गया।

वहीं, इसपर कांग्रेस नेता माथुर ने दावा किया कि यह काम मंत्री ने नहीं बल्कि अलग-अलग विभागों ने कराए हैं जिनका श्रेय वह लेना चाहते हैं।

माथुर ने ऊर्जा मंत्री की उपलब्धियों पर कहा, ‘‘उनकी सूची में शामिल ज्यादातर काम मेरे पिछले कार्यकाल में मेरे प्रयासों से स्वीकृत हुए थे और अब उनके पूरा होने पर सफलता का सेहरा ऊर्जा मंत्री अपने सिर बांध रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे