लाइव न्यूज़ :

मथुरा : वृन्दावन में तेंदुए का शिकार करने पर तीन नामजदों के साथ सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 26, 2021 01:54 IST

Open in App

मथुरा (उत्तर प्रदेश), 25 अक्तूबर जनपद में वृन्दावन के निकट अहिल्यागंज गांव के जंगल इलाके में तीन सप्ताह पहले मिले तेंदुए के शव के मामले में प्राथमिक जांच के बाद वन विभाग ने तीन ग्रामीणों को नामज़द करते हुए कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने सोमवार को बताया, ‘‘पांच अक्टूबर को वृन्दावन थाना क्षेत्र के गांव अहिल्यागंज के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला था।’’

उन्होंने बताया कि तेंदुए के शव को दफनाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसके आधार पर वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी श्याम सिंह ने मौका मुआयना कर तेंदुए का शव पोस्टमॉर्टम के लिए बरेली के पशु अनुसंधान भेजा गया था।’’

मित्तल ने बताया, ‘‘तेंदुए की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट एवं प्रारम्भिक जांच के उपरांत गांव के बाबूलाल, जग्गो व प्रभु तथा इनकी मदद करने वाले चार अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली।’’

उन्होंने बताया कि इस मामले में विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 313 के तहत बाबूलाल, प्रभु व जग्गो उर्फ जगदीश समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करा दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह