लाइव न्यूज़ :

कानपुर हमराज मार्केट में लगी भीषण आगः 5 कॉम्प्लेक्स की 500 से अधिक दुकानें जलकर खाक, सेना ने संभाला मोर्चा, देखें

By अनिल शर्मा | Updated: March 31, 2023 08:58 IST

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि लोगों को समय पर इमारतों से निकाल लिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्दे 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं। घटना शुक्रवार रात्रि 1.30 बजे की है।हादस में 500 से अधिका दुकानें जलकर खाक हो गईं।

कानपुरः उत्तर प्रदेश के कानपुर में गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात में यहां के हमराज मार्केट इलाके में स्थित एक टावर में भीषण आग लग गई जिसमें 500 से अधिका दुकानें जलकर खाक हो गईं। घटना शुक्रवार रात्रि 1.30 बजे की है। 15 से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग बुझाने के लिए तैनात हैं। हालांकि आग पर अभी तक काबू नहीं पाया जा सका है। 

रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 20 अरब यानी दो हजार करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है क्योंकि लोगों को समय पर इमारतों से निकाल लिया गया था।

कानपुर के ज्वाइंट सीपी आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा, आग को काबू करने की कोशिश की जा रही है, बचाव कार्य 5-6 घंटे से जारी है। दमकल की 15-16 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हैं। आर्मी, एयरफोर्स की गाड़ियां भी मौजूद हैं। अगले 3-4 घंटे में आग पर काबू पाने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि आग बांसमंडी स्थित हमराज कॉम्प्लेक्स कपड़ा बाजार के एआर टावर में आग लगी जो देखते-देखते पास के अन्य टॉवरों को चपेट में ले लिया। आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी जिसके बाद दुकानों के बाहर रखे सामान इसकी चपेट में आ गए और तेज हवाओं के कारण यह कई दुकानों तक फैल गई। इसके बाद पूरा तीन मंजिला टावर धधकने लगा। इसकी तेज लपटें बगल वाले मसूद टावर और फिर मसूद कॉम्प्लेक्स-2 और फिर हमराज कॉम्प्लेक्स तक आग फैल गईं।

अस्थायी आश्रय और भोजन सहित प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के उपाय शुरू

आग ने क्षेत्र को व्यापक नुकसान पहुँचाया है, जिसमें पाँच अपार्टमेंट परिसर नष्ट हो गए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने अस्थायी आश्रय और भोजन सहित प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के उपाय शुरू किए हैं। इस घटना से क्षेत्र के लोगों का दैनिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ है और लोगों को सलाह दी जा रही है कि जब तक स्थिति नियंत्रण में नहीं आती तब तक वे इस क्षेत्र से दूर रहें।

टॅग्स :कानपुरअग्निकांडआग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारतराजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच बी-1 में लगी आग, घटनास्थल पर जा रही C&W की वैन पलटी, 5 से अधिक स्टाफ को आई गंभीर चोट

भारतत्रिवेंद्रम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग पर पाया गया काबू, बाल-बाल बचे यात्री

भारततिरुवनंतपुरम-निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, वीडियो में दिखा भयावह मंजर

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल