लाइव न्यूज़ :

कोरोना के खिलाफ जंग में मास्क अचूक हथियार,बिना मास्क घर से बाहर ना निकलें: गहलोत

By भाषा | Updated: April 20, 2021 00:47 IST

Open in App

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार पिछले दिनों से लगातार कड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के लिए हम सख्त कदम उठाने को मजबूर हुए हैं। हमारा उद्देश्य संक्रमण के चक्र को तोड़ना है।

उन्होंने निर्देश दिए कि जन अनुशासन पखवाड़े के प्रतिबंधात्मक प्रावधानों की निचले स्तर तक कड़ाई से पालना सुनिश्चित की जाए।

गहलोत सोमवार रात को वीडियो काफ्रेंस के जरिए प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने इस दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, जिला कलक्टरों, पुलिस तथा चिकित्सा अधिकारियों के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों में ऑक्सीजन की आपूर्ति, दवाओं की उपलब्धता, वेंटिलेटर, आईसीयू एवं ऑक्सीजन बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, सीमावर्ती जिलों में जांच चौकियों आदि के संबंध में विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि जिस गति से संक्रमित रोगियों की संख्या तथा ऑक्सीजन एवं वेंटिलेटर युक्त बेड की आवश्यकता बढ़ रही है, हमें अभी से आने वाली किसी भी संभावित स्थिति का आकलन कर अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में इनकी उपलब्धता को सुनिश्चित करना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में मास्क अचूक हथियार है। इसे नियमित रूप से पहनने से कोविड वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि बिना मास्क पहने कोई घर से बाहर ना निकले और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना अनिवार्य रूप से करें।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क पर कोई भी व्यक्ति बिना मास्क नहीं दिखना चाहिए। मास्क न पहनने पर चालान करने के बाद संबंधित व्यक्ति को मास्क उपलब्ध भी करवाया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो