लाइव न्यूज़ :

Marital Rape पर कोर्ट से बोली केंद्र सरकार- इसे माइक्रोस्कोपिक ऐंगल से नहीं देखा जा सकता, दांव पर है महिला का सम्मान

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 25, 2022 11:03 IST

दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने वैवाहिक दुष्कर्म यानी मैरिटल रेप को लेकर कहा कि इसे माइक्रोस्कोपिक ऐंगल से नहीं देखा जा सकता...यहां महिला का सम्मान दांव पर है और पारिवारिक मामले भी हैं। ऐसे में केंद्र के लिए तत्काल जवाब देना संभव नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमैरिटल रेप को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि इसे अपराध बनाने 'परिवार के मामले' के साथ महिला के सम्मान का भी मुद्दा जुड़ा हुआ हैसरकार का कहना है कि इस मामले को माइक्रोस्कोपिक ऐंगल से नहीं देखा जा सकता हैभारत में मैरिटल रेप के लिए सजा का कोई प्रावधान नहीं है

नई दिल्ली: वैवाहिक दुष्कर्म यानी मैरिटल रेप को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा कि इसे अपराध बनाने 'परिवार के मामले' के साथ महिला के सम्मान का भी मुद्दा जुड़ा हुआ है। यही नहीं, सरकार ये भी कहना है कि इस मामले को माइक्रोस्कोपिक ऐंगल से नहीं देख सकते हैं। वहीं, केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कोर्ट से हितधारकों के साथ परामर्श के बाद सरकार की स्थिति को रखने के लिए "उचित समय" की अनुमति देने का आग्रह किया।

कोर्ट से उन्होंने कहा, "आपके आधिपत्य केवल एक प्रावधान की वैधानिक या संवैधानिक वैधता तय नहीं कर रहे हैं। इसे माइक्रोस्कोपिक ऐंगल से नहीं देखा जा सकता...यहां महिला का सम्मान दांव पर है। पारिवारिक मामले भी हैं। कई ऐसे विचार होंगे जिनपर सरकार को विमर्श करने होंगे ताकि आपके लिए सहायक रुख तय किया जा सके।" अपनी बात को जारी रखते हुए कहा, "केंद्र के लिए तत्काल जवाब देना संभव नहीं होगा, खासतौर पर तब जब किसी को इस बीच कोई गंभीर खतरा नहीं होने वाला है। मैं अपना अनुरोध दोहराना चाहूंगा कि हमें उचित समय की आवश्यकता होगी।"

वहीं, न्यायमूर्ति राजीव शकधर और न्यायमूर्ति सी हरि शंकर की पीठ ने वैवाहिक बलात्कार को अपवाद बनाने वाले कानून के प्रावधान को चुनौती देने वाली याचिकाओं के एक समूह की सुनवाई करते हुए कहा कि इस मुद्दे को लटकाए नहीं रखा जा सकता। बता दें कि मैरिटल रेप के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है। जब अपनी की बिना सहमति से कोई पति सेक्सुअल रिलेशन बनाता है तो इसे मैरिटल रेप कहा जाता है। भारत में फिलहाल इसके लिए सजा का कोई प्रावधान नहीं है।

टॅग्स :दिल्ली हाईकोर्टCentreरेप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत'पत्नी के साथ ‘अप्राकृतिक यौन संबंध’ के लिए पति पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता', एमपी हाईकोर्ट का फैसला

क्राइम अलर्टअगस्त से दिसंबर 2024 के बीच 4 बार यौन उत्पीड़न?, 8 रेप और 2 धोखाधड़ी-जालसाजी केस, अब तक 10 मामले ?, भोंदू बाबा अशोक खरात पर एक्शन

क्राइम अलर्टMaharashtra: खुद को भगवान बताकर महिला से किया रेप, पालघर से गिरफ्तार हुआ ढोंगी बाबा

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?