लाइव न्यूज़ :

मराठवाड़ाः बारिश, आंधी और तूफान, 49 राजस्व मंडलों में 24 घंटे में 65 मिमी से अधिक, सिंदगी में सबसे अधिक 255 MM

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 17, 2025 15:42 IST

शनिवार को सूखाग्रस्त क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नांदेड़ और हिंगोली जिलों के राजस्व मंडलों अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।

Open in App
ठळक मुद्देजल भंडारण 88.46 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी दिन 34 प्रतिशत था।सिंदगी राजस्व मंडल में रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटों में 255 मिमी बारिश दर्ज की गई।

छत्रपति संभाजीनगरः महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के कम से कम 49 राजस्व मंडलों में पिछले 24 घंटों में 65 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। एक अधिकारी ने बताया कि सभी मंडलों के मुकाबले सिंदगी में सबसे अधिक 255 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधिकारी ने कहा कि शनिवार को सूखाग्रस्त क्षेत्र के छत्रपति संभाजीनगर, जालना, नांदेड़ और हिंगोली जिलों के राजस्व मंडलों अत्यधिक बारिश दर्ज की गई।

जिला प्रशासन द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, नांदेड़ की किनवट तहसील में सिंदगी राजस्व मंडल में रविवार सुबह छह बजे तक 24 घंटों में 255 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस बीच, मराठवाड़ा के 11 प्रमुख सिंचाई परियोजनाओं में जल भंडारण 88.46 प्रतिशत तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष इसी दिन 34 प्रतिशत था।

राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी

राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्सों के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं पर भारी वर्षा दर्ज की गई| मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान राज्य के पश्चिमी हिस्सों में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया राज्य में सबसे अधिक बारिश मसूदा (अजमेर) में 111.5 मिलीमीटर दर्ज की गई। प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह 8:30 बजे तक सिरोही जिले के माउंट आबू में पिछले 24 घंटों में 106 मिमी, अजमेर के किशनगढ़ में 80 मिमी और अजमेर के नसीराबाद में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर लगातार कम दबाव के बन रहे एक तंत्र से अगस्त के अंतिम सप्ताह में राज्य के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी रहने और मध्यम से भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

टॅग्स :महाराष्ट्रबाढ़मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी